English Sentence | Hindi Sentence |
When I was eight years old, I could ride a bicycle. | जब मैं आठ वर्ष का था, मैं साइकिल चला सकता था। |
Jessica could have gone to college. | जेसिका कॉलेज जा सकती थी। |
I could have gone to Dubai yesterday. | मैं कल दुबई जा सकता था। |
He told me that he could defeat me. | उसने मुझसे कहा कि वह मुझे हरा सकता है। |
Emma could be at the home. | एम्मा घर पर हो सकती है। |
Could वाले वाक्यों की पहचान:
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की Main Verb (मूल क्रिया) के अंत में सका, पाया तथा सकता है, सकती है, सकते हैं अक्षर आते हैं।
1. Affirmative Sentence में Could का प्रयोग
Affirmative Sentence में Can का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।
Structure (रचना) |
---|
Subject + Could + Verb (1st Form) + Object or Complement |
Examples:-
1. We could go to the beach tomorrow.
(हम कल समुद्र तट पर जा सकते थे।)
2. She could speak French fluently.
(वह फ्रेंच धाराप्रवाह बोल सकती थी।)
3. He could be a good doctor.
(वह अच्छा डॉक्टर हो सकता है।)
4. Anything could happen.
(कुछ भी हो सकता है।)
5. I could read without glasses until two months ago.
(दो साल पहले तक मैं बिना चष्मे के पढ़ सकता था।)
6. He could be at home.
(वह घर पर हो सकता है।)
7. He could sing a song.
(वह गाना गा सकता था।)
8. You could have told me earlier.
(तुम मुझे पहले ही बता सकते थे।)
8. She could go to school yesterday.
(वह कल स्कूल जा सकती थी।)
9. You could have told me earlier.
(तुम मुझे पहले ही बता सकते थे।)
10. When I was younger, I could swim for hours every day.
(जब मैं छोटा था, मैं घंटो तैर सकता था।)
2. Negative Sentence में Could का प्रयोग
Negative Sentences (नकरात्मक वाक्यों) में 'Could' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम 'Couldn't' लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।
Rules (नियम)
➣ Negative Sentence बनाने के लिए प्रत्येक Subject के साथ Could not लगाकर Verb की Present Tense Form/Base Form (1st Form) लगाते है।
➣ Could not के जगह पर Couldn't का प्रयोग कर सकते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।
Structure (रचना) |
---|
Subject + Could + not + Verb (1st Form) + Object or Complement |
Examples:-
1. They could not come to the party.
(वे पार्टी में नहीं आ सके।)
2. Emma could not agree on the plan.
(एम्मा योजना पर सहमत नहीं हो सकी।)
3. We could not reach on time.
(हम समय पर नहीं पहुंच सके।)
4. William could not hear me.
(विलियम मुझे नहीं सुन सका।)
5. We could not have been more lucky.
(हम अधिक भाग्यशाली नहीं हो सकते थे।)
6. He could not stand the noise.
(वह शोर नहीं कर सका।)
7. He could not answer my question.
(वह मेरे सवाल का जवाब नहीं दे सका।)
8. I could not sleep comfortably last night.
(मैं कल रात आराम से नहीं सो सका।)
9. It was so noisy that we could not hear ourselves speak.
(वहाँ इतना शोर था कि हम अपनी आवाज़ नहीं सुन सकते थे।)
10. When I was younger, I could climb trees.
(जब मैं छोटा था, मैं पेड़ों पर चढ़ सकता था।)
3. Interrogative Sentence में Could का प्रयोग
Interrogative sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में "क्या" शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर "हाँ या ना" में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के ढांचे को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।
Rules (नियम)
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ do/does से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद do/does का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।
Structure (रचना) |
---|
Interrogative Sentence Interrogative Word + Could + Subject + not + Verb (1st Form) + Object or Complement? |
क्या से शुरू होने वाले वाक्य Could + Subject + Verb (1st Form) + Object or Complement? |
Examples:-
1. Could I use your phone for a moment?
(क्या मैं थोड़ी देर के लिए आपका फ़ोन इस्तेमाल कर सकता हूँ?)
2. Could I speak to Mr Davis, please?
(क्या कृपया मैं मिस्टर डेविस से बात कर सकता हूँ?)
3. Could you lend me hundred dollars?
(क्या आप मुझे सौ डॉलर उधार दे सकते हैं?)
4. Could I borrow your pencil for a moment?
(क्या मैं थोड़ी देर के लिए आपका पेंसिल ले सकता हूँ?)
5. Excuse me, could I just say something?
(माफ कीजिए, क्या मैं कुछ कह सकता हूँ?)
6. Where could you have gone last night?
(कल रात तुम कहाँ जा सकते थे?)
7. Could I please open the door?
(क्या मैं कृपया दरवाजा खोल सकता हूं?)
8. Why couldn't he come to the party?
(वह पार्टी में क्यों नहीं आ सका?)
9. Could you please confirm the password?
(क्या आप कृपया पासवर्ड की पुष्टि कर सकते हैं?)
10. Could you play the piano when you were younger?
(क्या तुम जब छोटे थे तब पियानो बजा सकते थे?)