Verb के जिस रुप से यह ज्ञात होता है कि कार्य Past Tense (बीते समय) में हुआ था, उसे Simple Past Tense कहते हैं। हिंदी में वाक्यों की बनावट इस प्रकार रहती है कि क्रिया के अंत में 'गया, गई, गए' इत्यादि होते है। इस tense के सकरात्मक अंग्रेजी वाक्यों में क्रिया के Past Participle (3rd Form) का प्रयोग किया जाता है।
Simple Past Tense Examples in English to Hindi:-
She was beaten with a stick. ➔ उसे डंडे से पीटा गया।
His honesty was praised. ➔ उनकी ईमानदारी की प्रशंसा की गई।
The matter was discussed. ➔ मामले की विवेचना की गई।
He was sent there. ➔ उसे वहां भेजा गया।
The roads were repaired. ➔ सड़कों की मरम्मत की गई।
उपरोक्त Sentence में आये Verb (was beaten, was praised, was discussed और was sent) was/were + Past Participle (3rd Form) में प्रयुक्त है। Verb के ऐसे Forms को Passive Voice का Simple Past Tense कहां जाता है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Simple Past Tense का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।
Simple Past Tense की पहचान
हिन्दी Sentence (वाक्यों) के अंत में 'गया, गई, गए' शब्द आते हैं।Active Voice से Passive Voice में बदलने का नियम
1. Active Sentence का Object, Passive Sentence में Subject के स्थान पर रखा जाता है। इस Passive Subject के Number, Person और Verb के Tense के अनुसार Auxiliary Verb का प्रयोग किया जाता है।
2. जब Subject (कर्ता) के स्थान पर Someone, Somebody, Nobody, Anybody, Everybody, they या Indefinite subject हो तो Passive Verb के साथ उसका लोप हो जाता है। कुछ Sentences में I, We, You, He, She ऐसे agents को भी आवश्यकतानुसार Passive Verb के साथ लुप्त कर दिया जाता है। अतः Sentence के अर्थ को समझते हुए यह निर्णय लेना चाहिए कि सम्बन्धित Passive Sentence में Agent का प्रयोग आवश्यक है कि नहीं।
3. Active Voice के Subject को Passive Voice के Verb का Agent बना दिया है। अगर यह Agent Sentence के Meaning को स्पष्ट करने के लिए आवश्यक प्रतीत होता है तो उसे Sentence के अन्त में by या अन्य उपयुक्त Preposition लगाकर रख दिया जाता है, अन्यथा इसे हटा दिया जाता है।
4. केवल Transitive Verbs (सकर्मक क्रिया) के ही Voice बदले जा सकते हैं क्योंकि इनके साथ Objects होते हैं। Intransitive Verbs (अकर्मक क्रिया) का Voice नहीं बदले जा सकते हैं क्योंकि इनके साथ Objects नहीं होते।
5. Pronoun का प्रयोग जब Subject के रूप में होता है तब यह Nominative Case में रहता है, और जब इसका प्रयोग Object (कर्म) के रूप में होता है, तब यह Objective Case में रहता है।
Nominative Case : I, We, He, She, You, It, They
Objective Case : Me, Us, Him, Her, You, Them
1. Affirmative Sentence in Hindi
Affirmative Sentence में was/were का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।
Rules
इस Tense के Sentences में Singular Subject के साथ was का प्रयोग होता है, और Plural Subject के साथ were का प्रयोग होता है।
Structure |
---|
Passive Subject + was/were + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object |
Examples:-
1. He was offered a job by the committee.
(उसे समिति द्वारा नौकरी की पेशकश की गई।)
2. The bridge was repaired.
(पुल की मरम्मत की गई।)
3. The prize was always won by boys.
(पुरस्कार हमेशा लड़कों द्वारा जीता गया।)
4. Good news was expected.
(अच्छी खबर की उम्मीद की गई।)
5. She was given chance.
(उसे मौका दिया गया।)
6. Students were awarded.
(छात्रों को सम्मानित किया गया।)
7. The work was completed.
(काम को पूरा किया गया।)
8. She was blamed by everyone.
(उसे सभी के द्वारा दोषी ठहराया गया।)
9. This work was easily done.
(यह काम आसानी से किया गया।)
10. The roads were repaired.
(सड़कों की मरम्मत की गई।)
2. Negative Sentence in Hindi
Negative Sentence में 'was/were' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम wasn't/weren't लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।
Rules
➣ Negative Sentence बनाने के लिए प्रत्येक Subject के साथ 'was/were' लगाकर Verb की Past Participle (3rd Form) लगाते है।
➣ 'Was/Were' के जगह पर Wasn't/Weren't का प्रयोग कर सकते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।
Structure |
---|
Passive Subject + was/were not + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object |
Examples:-
1. The letter was not posted by him.
(पत्र उनके द्वारा पोस्ट नहीं किया गया।)
2. Trees were not planted by the gardener.
(पेड़ माली द्वारा नहीं लगाए गए।)
3. Food was not cooked by her.
(भोजन उसके द्वारा नहीं पकाया गया।)
4. The case was not investigated.
(मामले की जांच नहीं की गई।)
5. The results were not published.
(परिणाम प्रकाशित नहीं किए गए।)
6. The thief was not caught by the police.
(चोर को पुलिस द्वारा पकड़ा नहीं गया।)
7. Her question was not answered.
(उसके सवाल का जवाब नहीं दिया गया।)
8. They were not informed.
(उन्हें सूचित नहीं किया गया।)
9. He was not sent there.
(उसे वहां नहीं भेजा गया।)
10. Students were not respected.
( छात्रों का सम्मान नहीं किया गया।)
3. Interrogative Sentence in Hindi
Interrogative Sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में 'क्या' शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर 'Yes/No' में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के Structure को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।
Rules
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ Was/Were से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद Was/Were का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।
➣ यदि Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य) में 'नहीं' शब्द भी हो, तो Subject और Verb के बीच not लगाते हैं।
Structure |
---|
Interrogative Sentence Was/Were + Subject + was/were + Past Participle (3rd Form) + by + Object? |
क्या से शुरू होने वाले वाक्य Interrogative Word + was/were + Subject + Past Participle (3rd Form) + by + Object? |
Examples:-
1. How was an appointment letter sent?
(नियुक्ति पत्र कैसे भेजा गया?)
2. How were poor boys helped?
(गरीब लड़कों की मदद कैसे की गई?)
3. Was George respected?
(क्या जॉर्ज का सम्मान किया गया?)
4. When was the result published?
(परिणाम कब प्रकाशित किया गया?)
5. How was she informed?
(उसे कैसे सूचित किया गया?)
6. How was her question answered?
(उसके सवाल का जवाब कैसे दिया गया?)
7. Was this poem written by Mario?
(क्या यह कविता मारियो द्वारा लिखी गई?)
8. How was the thief caught?
(चोर को कैसे पकड़ा गया?)
9. Were the poor helped by government?
(क्या सरकार द्वारा गरीबों की मदद की गई?)
10. How was she informed?
(उसे कैसे सूचित किया गया?)