Past Perfect Tense सीखें हिन्दी में | परिभाषा और उदाहरण


Verb के जिस रुप से कार्य Past Tense में समाप्त हो जाने का बोध होता है, उसे Past Perfect Tense कहते हैं। वाक्यों के क्रिया के अंत में यदि 'चुका था, चुकी थी, चुके थे' अक्षर आये तो उस वाक्य को Present Perfect Tense के अंतर्गत translate किया जाता है और अंग्रेजी वाक्यों में had के साथ क्रिया के third form का प्रयोग होता है।

Past Perfect Tense Examples in English to Hindi:-

  • He had completed his homework. ➔ उसने अपना होमवर्क पूरा कर लिया था।
  • George had visited London. ➔ जॉर्ज लंदन गए थे।
  • She had closed the window. ➔ उसने खिड़की बंद कर दी थी।
  • He had accepted the offer. ➔ उसने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था।
  • Warren had worked hard. ➔ वारेन ने कड़ी मेहनत की थी।

उपरोक्त Sentence में आये Verb (had completed, had visited, had closed, had accepted और had worked) had + Past Participle (3rd Form) में प्रयुक्त है। Verb के ऐसे Forms को Past Perfect Tense कहां जाता है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Past Perfect Tense का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।

Past Perfect Tense की पहचान

हिन्दी Sentences (वाक्यों) में Verb (क्रिया) के बाद में 'चुका था, चुकी थी, चुके थे' ये शब्द या Verb (क्रिया) के अंत में 'आ, ई, ए' अक्षर तथा Verb के बाद 'था, थी, थे' शब्द अर्थात Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में 'या था, आ था, ई थे' अक्षर आते हैं।

1. Affirmative Sentence in Hindi

Affirmative Sentence में Had का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।

Structure
Subject + had + Past Participle (3rd Form) + Other words

Examples:-

1. He had already finished his work.
(उसने पहले ही खाना बना लिया था।)

2.The parrot had flown out of the cage.
(पिंजरे से तोता उड़ गया था।)

3. You had eaten an apple.
(आपने एक सेब खाया था।)

4. Gary had done their work.
(गैरी ने उनका काम किया था।)

5. Warren had worked hard.
(वारेन ने कड़ी मेहनत की थी।)

6. They had done their homework.
(उन्होंने अपना होमवर्क कर लिया था।)

7. The players had won the match.
(खिलाड़ियों ने मैच जीत लिया था।)

8. Somebody had already warned him.
(किसी ने उसे पहले ही चेतावनी दे दी थी।)

9. The postman had delivered the letter.
(डाकिया ने पत्र पहुँचाया था।)

10. They had made him chairman.
(उन्होंने उसे चेयरमैन बनाया था।)

2. Negative Sentence in Hindi

Negative Sentences (नकरात्मक वाक्यों) में 'had' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम hadn't लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।

Rules (नियम)
➣ Negative Sentence बनाने के लिए प्रत्येक Subject के साथ had not लगाकर Verb की Past Participle (3rd Form) लगाते है।
➣ had not के जगह पर hadn't का प्रयोग कर सकते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।

Structure
Subject + had not + Past Participle (3rd Form) + Other words

Examples:-

1. We had not disturbed him.
(हमने उसे परेशान नहीं किया था।)

2. You had not solved her the problem.
(आपने उसकी समस्या हल नहीं की थी।)

3. Henry had not punished your friends.
(हेनरी ने आपके दोस्तों को सजा नहीं दी थी।)

4. He had not made mistakes.
(उसने गलतियाँ नहीं की थीं।)

5. I had not invited him to the function.
(मैंने उसे समारोह में आमंत्रित नहीं किया था।)

6. She had not returned home.
(वह घर नहीं लौटी थी।)

7. Mario had not come here.
(मारियो यहाँ नहीं आया था।)

8. Sabrina had not paid her loans.
(सबरीना ने अपने कर्ज का भुगतान नहीं किया था।)

9. I had not seen Red Fort before.
(मैंने पहले लाल किला नहीं देखा था।)

10. She had not gone to New York.
(वह न्यूयॉर्क नहीं गई थी।)

3. Interrogative Sentence in Hindi

Interrogative Sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में 'क्या' शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर 'Yes/No' में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के Structure को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।

Rules (नियम)
➣ प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentence) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ had से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद had का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।

Structure
Interrogative Sentence
Interrogative Word + had + Subject + Past Participle (3rd Form) + Other words?
क्या से शुरू होने वाले वाक्य
Has + Subject  + Past Participle (3rd Form) + Other words?

Examples:-

1. When had the children eaten all the cake?
(बच्चों ने सारा केक कब खाए थे?)

2. Had the farmers reaped the crops?
(क्या किसानों ने फसलों की कटाई की थी?)

3. Had Stephen warned their?
(स्टीफन ने उन्हें चेतावनी दी थी?)

4. When had Gary informed the police?
(गैरी ने पुलिस को कब सूचना दी थी?)

5. Why had Sabrina stolen my book?
(सबरीना ने मेरा किताब क्यों चुराई थी?)

6. When had he taken tea?
(उसने चाय कब ली थी?)

7. Had we insulted the teacher?
(क्या हमने शिक्षक का अपमान किया था?)

8. Why had she hidden my ring?
(उसने मेरा अंगूठी क्यों छिपाई थी?)

9. What had Mary done the work?
(मैरी ने क्या काम किया था?)

10. Why had she informed us?
(उसने हमें क्यों सूचित किया था?)

Post a Comment

Previous Post Next Post