Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Present Tense में ही हो रहा है, किंतु अभी पूरा नहीं हुआ है, उसे Present Continuous Tense कहते हैं। हिंदी वाक्यों के क्रिया के अंत में यदि 'जा रहा है, जा रही है, जा रहे हैं' आये तो उस वाक्य को Present Continuous Tense के अंतर्गत translate किया जाता है।
Present Continuous Tense Examples in English to Hindi:-
The letter is being posted by him. ➔ पत्र उनके द्वारा पोस्ट किया जा रहा है।
The poor are being helped. ➔ गरीबों की मदद की जा रही है।
Food is being cooked by Henry. ➔ हेनरी द्वारा भोजन पकाया जा रहा है।
The case is being investigated. ➔ मामले की जांच की जा रही है।
The bridge is being repaired. ➔ पुल की मरम्मत की जा रही है।
उपरोक्त Sentence में आये Verb (is being posted, are being helped, is being cooked, is being investigated और is being repaired) is/am/are being + Past Participle (3rd Form) में प्रयुक्त है। Verb के ऐसे Forms को Passive Voice का Present Continuous Tense कहां जाता है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Present Continuous Tense का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।
Present Continuous Tense की पहचान
हिन्दी Sentences (वाक्यों) के अंत में जा रहा है, जा रही है, जा रहे हैं शब्द आते हैं।Active Voice से Passive Voice में बदलने का नियम
1. Active Sentence का Object, Passive Sentence में Subject के स्थान पर रखा जाता है। इस Passive Subject के Number, Person और Verb के Tense के अनुसार Auxiliary Verb का प्रयोग किया जाता है।
2. जब Subject (कर्ता) के स्थान पर Someone, Somebody, Nobody, Anybody, Everybody, they या Indefinite subject हो तो Passive Verb के साथ उसका लोप हो जाता है। कुछ Sentences में I, We, You, He, She ऐसे agents को भी आवश्यकतानुसार Passive Verb के साथ लुप्त कर दिया जाता है। अतः Sentence के अर्थ को समझते हुए यह निर्णय लेना चाहिए कि सम्बन्धित Passive Sentence में Agent का प्रयोग आवश्यक है कि नहीं।
3. Active Voice के Subject को Passive Voice के Verb का Agent बना दिया है। अगर यह Agent Sentence के Meaning को स्पष्ट करने के लिए आवश्यक प्रतीत होता है तो उसे Sentence के अन्त में by या अन्य उपयुक्त Preposition लगाकर रख दिया जाता है, अन्यथा इसे हटा दिया जाता है।
4. केवल Transitive Verbs (सकर्मक क्रिया) के ही Voice बदले जा सकते हैं क्योंकि इनके साथ Objects होते हैं। Intransitive Verbs (अकर्मक क्रिया) का Voice नहीं बदले जा सकते हैं क्योंकि इनके साथ Objects नहीं होते।
5. Pronoun का प्रयोग जब Subject के रूप में होता है तब यह Nominative Case में रहता है, और जब इसका प्रयोग Object (कर्म) के रूप में होता है, तब यह Objective Case में रहता है।
Nominative Case : I, We, He, She, You, It, They
Objective Case : Me, Us, Him, Her, You, Them
1. Affirmative Sentence in Hindi
Affirmative Sentence में is/am/are being का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।
Rules
इस Tense के Sentences में Singular Subject के साथ is being, I के साथ am being और Plural Subject के साथ are being का प्रयोग होता है।
Structure |
---|
Subject + is/am/are + being + Past Participle (3rd Form) + by + Object |
Examples:-
1. The police are being informed.
(पुलिस को सूचित किया जा रहा है।)
2. The results are being announced.
(परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।)
3. The prize is being always won by boys.
(पुरस्कार हमेशा लड़कों द्वारा जीता जा रहा है।)
4. The matter is being discussed.
(मामले की विवेचना की जा रही है।)
5. Nathan is being beaten with a stick.
(नाथन को डंडे से पीटा जा रहा है।)
6. English is being spoken in United Kingdom.
(यूनाइटेड किंगडम में अंग्रेजी बोली जा रही है।)
7. The bridge is being repaired.
(पुल की मरम्मत की जा रही है।)
8. The meeting is being cancelled.
(बैठक रद्द की जा रही है।)
9. She is being warned many times.
(उसे कई बार चेतावनी दी जा रही है।)
10. Milk is being used for making butter.
(दूध का उपयोग मक्खन बनाने के लिए किया जा रहा है।)
2. Negative Sentence in Hindi
Negative Sentences में 'is/am/are being' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम 'isn't/ain't/aren't being' लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।
Rules
➣ Negative Sentence बनाने के लिए प्रत्येक Subject के साथ 'is/am/are not being' लगाकर Verb की Past Participle (3rd Form) लगाते है।
➣ Is/Am/Are not being के जगह पर Isn't/Ain't/Aren't being का प्रयोग कर सकते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।
Structure |
---|
Passive Subject + is/am/are not + being + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object |
Examples:-
1. The letter is not being posted by him.
(पत्र उनके द्वारा पोस्ट नहीं किया जा रहा है।)
2. Trees are not being planted by the gardener.
(पेड़ माली द्वारा नहीं लगाए जा रहे हैं।)
3. Food is not being cooked by Henry.
(भोजन हेनरी द्वारा नहीं पकाया जा रहा है।)
4. The case is not being investigated.
(मामले की जांच नहीं की जा रही है।)
5. He is not being be blamed.
(उसे दोष नहीं दिया जा रहा है।)
6. The thief is not being caught by the police.
(चोर को पुलिस द्वारा पकड़ा नहीं जा रहा है।)
9. Her question is not being answered.
(उसके सवाल का जवाब नहीं दिया जा रहा है।)
8. The old trees are not being cut.
(पुराने पेड़ों को नहीं काटा जा रहा है।)
9. The results are not being published.
(परिणाम प्रकाशित नहीं किए जा रहे हैं।)
10. Nathan are not being respected.
(नाथन का सम्मान नहीं किया जा रहा है।)
3. Interrogative Sentence in Hindi
Interrogative Sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में 'क्या' शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर 'Yes/No' में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के Structure को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।
Rules
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ Is/Am/Are से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद Is/Am/Are का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।
➣ यदि Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य) में 'नहीं' शब्द भी हो, तो Subject और Verb के बीच not लगाते हैं।
Structure |
---|
Interrogative Sentence Interrogative Word + is/am/are + Passive Subject + being + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object? |
क्या से शुरू होने वाले वाक्य Is/Am/Are + Passive Subject + being + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object? |
Examples:-
1. Is his honesty being praised?
(क्या उसकी ईमानदारी की प्रशंसा की जा रही है?)
2. Why is Stephen being informed?
(स्टीफन को क्यों सूचित किया जा रहा है?)
3. Is English being spoken all over the world?
(क्या अंग्रेजी पूरी दुनिया में बोली जा रही है?)
4. Why is he being considered a great poet?
(उसे एक महान कवि क्यों माना जा रहा है?)
5. How is the snake being caught?
(सांप को कैसे पकड़ा जा रहा है?)
6. When are the prisoners being released?
(कैदियों को कब रिहा किया जा रहा है?)
7. How is the thief being punished?
(चोर को कैसे सजा दी जा रही है?)
8. Are the results being announced?
(क्या परिणाम घोषित किए जा रहे हैं?)
9. How is the bridge being repaired?
(पुल की मरम्मत कैसे की जा रही है?)
10. How is milk being used for making butter?
(मक्खन बनाने के लिए दूध का उपयोग कैसे किया जा रहा है?)