Passive Voice of Simple Present Tense in Hindi | Rules, Examples


Verb के जिस रुप से केवल इतना ही ज्ञात होता है कि कार्य Present Tense में ही हुआ है, लेकिन उसके Complete (पूर्ण) होने या Incomplete (अपूर्ण) होने का ज्ञात नहीं होता, उसे Simple Present Tense कहते हैं।

Simple Present Tense Examples in English to Hindi:-

English is spoken all over the world. ➔ अंग्रेजी पूरी दुनिया में बोली जाती है।
His honesty is praised. ➔ उनकी ईमानदारी की तारीफ की जाती है।
They are informed. ➔ उन्हें सूचित किया जाता है।
He is sent there. ➔ उसे वहां भेजा जाता है।
The police are informed. ➔ पुलिस को सूचित किया जाता है।

उपरोक्त Sentence में आये Verb (is spoken, is praised, are informed और is sent) is/am/are + Past Participle (3rd Form)  में प्रयुक्त है। Verb के ऐसे Forms को Passive Voice का Simple Present Tense कहां जाता है।  

इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Simple Present Tense का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।

Simple Present Tense की पहचान

हिन्दी Sentence (वाक्यों) के अंत में 'जाता है, जाते हैं, जाती है' शब्द आते हैं।

Active Voice से Passive Voice में बदलने का नियम

1. Active Sentence का Object, Passive Sentence में Subject के स्थान पर रखा जाता है। इस Passive Subject के Number, Person और Verb के Tense के अनुसार Auxiliary Verb का प्रयोग किया जाता है।

2. जब Subject (कर्ता) के स्थान पर Someone, Somebody, Nobody, Anybody, Everybody, they या Indefinite subject हो तो Passive Verb के साथ उसका लोप हो जाता है। कुछ Sentences में I, We, You, He, She ऐसे agents को भी आवश्यकतानुसार Passive Verb के साथ लुप्त कर दिया जाता है। अतः Sentence के अर्थ को समझते हुए यह निर्णय लेना चाहिए कि सम्बन्धित Passive Sentence में Agent का प्रयोग आवश्यक है कि नहीं।

3. Active Voice के Subject को Passive Voice के Verb का Agent बना दिया है। अगर यह Agent Sentence के Meaning को स्पष्ट करने के लिए आवश्यक प्रतीत होता है तो उसे Sentence के अन्त में by या अन्य उपयुक्त Preposition लगाकर रख दिया जाता है, अन्यथा इसे हटा दिया जाता है।

4. केवल Transitive Verbs (सकर्मक क्रिया) के ही Voice बदले जा सकते हैं क्योंकि इनके साथ Objects होते हैं। Intransitive Verbs (अकर्मक क्रिया) का Voice नहीं बदले जा सकते हैं क्योंकि इनके साथ Objects नहीं होते।

5. Pronoun का प्रयोग जब Subject के रूप में होता है तब यह Nominative Case में रहता है, और जब इसका प्रयोग Object (कर्म) के रूप में होता है, तब यह Objective Case में रहता है।
Nominative Case : I, We, He, She, You, It, They
Objective Case : Me, Us, Him, Her, You, Them

1. Affirmative Sentence in Hindi 

Affirmative Sentence में is/am/are का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।

Rules 
➣ इस Tense के Sentences में Singular Subject के साथ is, I के साथ am और Plural Subject के साथ are का प्रयोग होता है।

Structure
Passive Subject + is/am/are + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object

Examples:-

1. The police are informed.
(पुलिस को सूचित किया जाता है।)

2. The results are announced.
(परिणाम घोषित किए जाते हैं।)

3. The prize is always won by boys.
(पुरस्कार हमेशा लड़कों द्वारा जीता जाता है।)

4. The matter is discussed.
(मामले की विवेचना की जाती है।)

5. He is offered a job by the committee.
(उन्हें समिति द्वारा नौकरी की पेशकश की जाती है।)

6. English is spoken in United Kingdom.
(यूनाइटेड किंगडम में अंग्रेजी बोली जाती है।)

7. The bridge is repaired. 
(पुल की मरम्मत की जाती है।)

8. He is offered a job by the committee.
(उन्हें समिति द्वारा नौकरी की पेशकश की जाती है।)

9. The prize is always won by boys.
(पुरस्कार हमेशा लड़कों द्वारा जीता जाता है।)

10. Milk is used for making butter.
(दूध का उपयोग मक्खन बनाने के लिए किया जाता है।)

2. Negative Sentence in Hindi 

Negative Sentence में 'is/am/are' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम isn't, ain't, aren't लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।

Rules
➣ Negative Sentence बनाने के लिए प्रत्येक Subject के साथ 'is/am/are' के साथ 'not' लगाकर Verb की Past Participle (3rd Form) लगाते है।
➣ Is/Am/Are के जगह पर isn't, ain't, aren't का प्रयोग कर सकते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।

Structure
Passive Subject + is/am/are not + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object

Examples:-

1. A dishonest man is not respected.
(एक बेईमान आदमी का सम्मान नहीं किया जाता है।)

2. The old trees are not cut.
(पुराने पेड़ नहीं काटे जाते।)

3. He is not arrested.
(उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता है।)

4. The patients are not examined.
(मरीजों की जांच नहीं की जाती है।)

5. The police is not informed.
(पुलिस को सूचित नहीं किया जाता है।)

6. The poor is not helped.
(गरीबों की मदद नहीं की जाती है।)

7. She is not be blamed by everyone.
(उसे हर किसी के द्वारा दोषी नहीं ठहराया जाता है।)

8. He is not selected in competition.
(उसे प्रतियोगिता में नहीं चुना गया है।)

9. Rice is not grow in United Kingdom.
(यूनाइटेड किंगडम में चावल नहीं उगता है।)

10. She is not awarded.
(उसे सम्मानित नहीं किया जाता है।)

3. Interrogative Sentence in Hindi 

Interrogative Sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में 'क्या' शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर 'Yes/No' में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के Structure को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।

Rules 
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ is/am/are से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद is/am/are का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।

Structure
Interrogative Sentence
Interrogative Word + is/am/are + Passive Subject + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object?
क्या से शुरू होने वाले वाक्य
Is/Am/Are + Passive Subject + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object?

Examples:-

1. How is rice grown in the United Kingdom?
(यूनाइटेड किंगडम में चावल कैसे उगाया जाता है?)

2. How are poor boys helped?
गरीब लड़कों की मदद कैसे की जाती है?)

3. Is George respected?
(क्या जॉर्ज का सम्मान किया जाता है?)

4. When is the result published?
(परिणाम कब प्रकाशित किया जाता है?)

5. How is she informed?
(उसे कैसे सूचित किया जाता है?)

6. How is her question answered?
(उसके सवाल का जवाब कैसे दिया जाता है?)

7. Is this poem written by Mario?
(क्या यह कविता मारियो द्वारा लिखी जाती है?)

8. How is the thief caught?
(चोर को कैसे पकड़ा जाता है?)

9. Are the poor helped by government?
(क्या सरकार द्वारा गरीबों की मदद की जाती है?)

10. How is she informed?
(उसे कैसे सूचित किया जाता है?)

Post a Comment

Previous Post Next Post