Interjection in Hindi – Definition, Types and Examples


Interjections का प्रयोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। अचानक हुई किसी घटना से मन की भावनाओं का व्यक्त होना जैसे खुशी या दुख प्रकट करना, हैरान होना, शाबाशी देना आदि का भाव व्यक्त होता है Interjection का वाक्य के अन्य शब्दों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, बल्कि इनसे वाक्य में तीव्र या प्रबल भावनाएं व्यक्त होती है। भावनाओं को व्यक्त करने के लिए प्रयोग किये गये ऐसे शब्द या वाक्यांशों के अन्त में Exclamation Mark ( ! ) लगाया जाता है।
English Sentence Hindi Sentence
Alas!, I missed the train.अफ़सोस!, मेरी ट्रेन छूट गयी।
Bravo!, You helped your friend.शाबाश!, तुमने अपने दोस्त की मदद की।
Oh!, I see what you mean now.ओह!, अब में समझ गया आपका मतलब क्या है।
Ugh!, I missed the bus!अरे यार!, मेरी बस छूट गई!
Ouch!, the hot tea burnt my tongue.आउच!, चाय ने मेरी जीभ जला दी।

उपर्युक्त Sentence में Alas!, Bravo!, Oh!, Ugh! और Ouch! पर गौर करें, तो ये शब्द मन के भीतर उठ रहे भावों के तीव्र अभिव्यक्ति के सूचक हैं, जो अचानक हमारे मुख से निकल पड़ते हैं। ऐसे शब्दों को Grammar की भाषा में Interjections कहते हैं।

जिन अविकारी शब्दों से हर्ष, शोक, आश्चर्य, घृणा आदि के भाव प्रकट होते हैं, परंतु जिनका संबंध वाक्य या उसके किसी पद से नहीं होता, उन्हें Interjection कहते हैं। 

कुछ मुख्य Interjections:
Oops! (उफ़!), oh! (ओह!), no! (नहीं!), Ah (अच्छा), sorry! (क्षमा करें!), my God! (हे भगवान!), Wow! (वाह!), great! (बढ़िया!), cheers! (चीयर्स!), Well done! (बहुत बढ़िया!), well done! (शाबाश!), sure! (ज़रूर!), alas! (अफ़सोस!), oh no! (अरे नहीं!), oh my God! (हे भगवान!), excellent! (बहुत बढ़िया!), great! (बहुत बढ़िया!), O dear! (हे प्रिय!), excuse me! (माफ़ कीजिएगा!), hey! (अरे!), hello! (नमस्ते!), आदि।

Examples (उदाहरण)

1. Wow! What a beautiful view!
(वाह! कितना सुंदर दृश्य है!)

2. Alas, I had studied harder.
(अफ़सोस, मैंने और लगन से पढाई की होती।)

3. You did a great job on the presentation, well done!
(प्रेज़ेंटेशन पर आपने बहुत अच्छा काम किया, बहुत बढ़िया!)

4. Bravo! You cooked a delicious meal.
(शाबाश! तुमने स्वादिष्ट खाना बनाया।)

5. Ah, finally, your birthday is here!
(अच्छा, आख़िरकार तुम्हारा जन्मदिन आ ही गया।)

6. Hooray! we got selected!
(हुर्रे! हमलोग सेलेक्ट हो गए!)

7. Ouch, the hot tea burnt my tongue.
(आउच, चाय ने मेरी जीभ जला दी।)

8. Alas, I forgot my lunch at home.
अफ़सोस, मैं अपना लंच घर पर ही भूल गया।)

9. Oh, I'm sorry for interrupting.
(ओह, बाधा डालने के लिए क्षमा करें।)

10. Ugh, I failed the exam again.
(अरे यार, मैं फिर परीक्षा में फैल हो गया।)

Kinds of Interjection
वैसे तो interjection के कोई फ़िक्स प्रकार नहीं है, मगर हम उनके उपयोग के अनुसार उन्हे निम्न भागों में बाँट सकते है:
1. Interjections for Surprise
2. Interjections for Mistake 
3. Interjections for Approval 
4. Interjections for Sorrow 
5. Interjections for Happiness or Joy 
6. Interjections to show Praise 
7. Interjections for attention 

1. Interjections for Surprise

वे Interjections जिनका उपयोग आश्चर्य की भावना व्यक्त करने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Surprise में आते है।

कुछ मुख्य Interjections for Surprise:

What! (क्या!), oh my God! (अरे बाप रे!), wow!, fantastic! (बहुत बढ़िया!), amazing! (अद्भुत!), आदि।

Examples (उदाहरण)

1. What! You bought a car for her.
(क्या! आपने उसके लिए एक कार खरीदी।)

2. Amazing! she is extremely talented.
(अद्भुत! वह बेहद प्रतिभाशाली हैं।)

3. Oh my God! She climbed the tree.
(अरे बाप रे! वह पेड़ पर चढ़ गई।)

4. Wow, the food smells so good!
(Wow, खाने की खुशबू कितनी अच्छी है!)

5. Fantastic! You made it.
(बहुत बढ़िया! आपने कर दिखाया।)

2. Interjections for Mistake 

वे Interjections जिनका उपयोग गलती जताने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Mistake में आते है।

कुछ मुख्य Interjections for Mistake:

Oops! (उफ़!), oh! (ओह!), no! (नहीं!), sorry! (क्षमा करें!), my God! (हे भगवान!), आदि।

Examples (उदाहरण)

1. The kite got stuck in the tree. Sorry!
(पतंग पेड़ में फंस गई, क्षमा करें!)

2. Oh!, I see what you mean now.
(ओह!, अब में समझ गया आपका मतलब क्या है।)

3. Oops, I forgot to buy milk at the store.
(उफ़!, मैं स्टोर पर दूध खरीदना भूल गया।)

4. Oh, I forgot to bring my umbrella.
(ओह, मैं अपना छाता लाना भूल गया।)

5. My God! I forgot my lunch at home.
(हे भगवान! मैं अपना लंच घर पर ही भूल गया।)

3. Interjections for Approval 

वे Interjections जिनका उपयोग सहमती व्यक्त करने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Approval में आते है।

कुछ मुख्य Interjections for Approval:

True! (सच है!), certainly! (निश्चित रूप से!), well done! (शाबाश!), sure! (ज़रूर!), आदि।

Examples (उदाहरण)

1. William is a wise man, True!
(विलियम एक बुद्धिमान व्यक्ति है, सच है!)

2. You did a great job! Well done!
(आपने बहुत अच्छा काम किया! शाबाश!)

3. Sure! I would help.
(ज़रूर! मैं मदद करूँगा।)

4. You did very well today. Well done.
(आज आपने बहुत अच्छा किया। शाबाश।)

5. Certainly!, he is a superb singer. 
(निश्चित रूप से!, वह एक शानदार गायिका हैं।)

4. Interjections for Sorrow 

वे Interjections जिनका उपयोग दुःख या शोक दर्शाने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Sorrow में आते है।

कुछ मुख्य Interjections for Sorrow:

How sad! (कितना दुखद!), so sorry! (बहुत खेद है!), alas! (अफ़सोस!), oh no! (अरे नहीं!), oh my God! (हे भगवान!), आदि।

Examples (उदाहरण)

1. So sorry! I've never seen anything like it!
(बहुत खेद है! मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा!)

2. Oh no! I forgot my umbrella!
(अरे नहीं! मैं अपना छाता भूल गया!)

3. Alas!, the ice cream fell on the ground.
(अफ़सोस!, आइसक्रीम नीचे गिर गई।)

4. Oh my God!, I forgot I have a test tomorrow!
(हे भगवान!, मुझे याद नहीं रहा कि कल मेरा टेस्ट है!)

5. How sad! She lost his job.
(कितना दुखद! उसने अपनी नौकरी खो दी।)

5. Interjections for Happiness or Joy

वे Interjections जिनका उपयोग खुशी बताने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Happiness or Joy में आते है।

कुछ मुख्य Interjections for Happiness or Joy:

Wow! (वाह!), hurrah! (हुर्रे!), great! (बढ़िया!), cheers! (चीयर्स!), आदि।

Examples (उदाहरण)

1. Wow! That's a great idea!
(वाह! यह एक शानदार विचार है!)

2. Hurrah! she finally arrived.
(हुर्रे! आखिरकार वह आ गई।)

3. Wow! What a beautiful view!
(वाह! कितना सुंदर दृश्य है!)

4. Cheers! To a successful week!
(चीयर्स! एक सफल हफ्ते के लिए!)

5. You have learned Spanish, Great!
(आपने स्पैनिश सीख ली, बढ़िया!)

6. Interjections to show Praise 

वे विस्मयादिबोधक जिनका उपयोग प्रशंसा करने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections to show Praise में आते है।

कुछ मुख्य Interjections to show Praise:

Well done! (बहुत बढ़िया!), bravo! (बढ़िया!), excellent! (बहुत बढ़िया!), great! (बहुत बढ़िया!), आदि।

Examples (उदाहरण)

1. You painted beautifully, great!
(आपने बहुत सुन्दर चित्रकारी की, बहुत बढ़िया!)

2. You finished the project so quickly! Well done!
(तुमने प्रोजेक्ट इतना जल्दी पूरा कर लिया! बहुत बढ़िया!)

3. Excellent! she has won the bet.
(बहुत बढ़िया! उसने शर्त जीत ली है।)

4. I passed the test, Well done! 
मैंने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बहुत बढ़िया/शाबाश!)

5. Bravo! You did an excellent job!
(बढ़िया! आपने बहुत अच्छा काम किया!)

7. Interjections for attention

वे Interjections जिनका उपयोग ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Attention में आते है।

कुछ मुख्य Interjections for attention:

O dear! (हे प्रिय!), excuse me! (माफ़ कीजिएगा!), hey! (अरे!), hello! (नमस्ते!), आदि।

Examples (उदाहरण)

1. Hey!, can I just ask you something?
(अरे!, क्या मैं आपसे कुछ पूछ सकता हूं?)

2. Hello!, how are you?
(नमस्ते!, आप कैसे हैं?)

3. Excuse me!, I need to ask you something.
(माफ़ कीजिएगा!, मुझे आपसे कुछ पूछना है।)

4. O dear! You are beautiful.
(हे प्रिय! आप सुंदर हैं।)

5. Hello! I am your friend.
(नमस्ते! मै तुम्हारा दोस्त हूँ।)

Post a Comment

Previous Post Next Post