Use of May in Hindi – Meaning, Rules and Examples


May का प्रयोग Possibility (संभावना), Permission (अनुमति), Request (अनुरोध), Desire (इच्छा) का बोध कराने के लिए किया जाता है।
English SentenceHindi Sentence
She may tell the truth.वह सच कह सकती है।
You may report the police.आप पुलिस को रिपोर्ट कर सकते हैं।
We may help the poor.हम गरीबों की मदद कर सकते हैं।
She may pass the examination.वह परीक्षा पास कर सकती है।
You may speak English.आप अंग्रेजी बोल सकते हैं।

May वाले वाक्यों की पहचान:

हिन्दी Sentences (वाक्यों) की Main Verb (मूल क्रिया) के अंत में सकता है, सकती है, सकते हैं अक्षर आते हैं।

Points to remember:

May का प्रयोग Permission (अनुमति) लेने/देने के भाव को express (व्यक्त) करने के लिए किया जाता है।

a. May I use your mobile? 
(क्या मैं आपके मोबाइल का उपयोग कर सकता हूँ?)
Yes, you may. 
(हाँ आप कर सकते हैं।)

b. May she live with you? 
(क्या वह आपके साथ रह सकती है?)
Yes, she may live with me. 
(हां, वह मेरे साथ रह सकती है।)

1. Affirmative Sentence में May का प्रयोग

Affirmative Sentence में May का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure (रचना) का प्रयोग कर सकते है।

Structure (रचना)
Subject + may + Verb (1st Form) + Object or Complement

Examples:-

1. He may help her.
(वह उसकी मदद कर सकता है।)

2. The little boy may swim in water.
(छोटा लड़का पानी में तैर सकता है।)

3. They may come back soon.
(वे जल्द ही वापस आ सकते हैं।)

4. She may marry Henry next month.
(वह अगले महीने हेनरी से शादी कर सकती है।)

5. You may speak English.
(आप अंग्रेजी बोल सकते हैं।)

6. He may do this work.
(वह यह काम कर सकता है।)

7. Sabrina may remember this poem.
(सबरीना इस कविता को याद कर सकती है।)

8. Nathan may cross the Ganga.
(नाथन गंगा को पार कर सकता है।)

9. We may help you. 
(हम आपकी मदद कर सकते हैं।)

10. She may write a poem.
(वह एक कविता लिख ​​सकती है।)

2. Negative Sentence में May का प्रयोग

Negative Sentences (नकरात्मक वाक्यों) में 'May' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम 'Mayn't' लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure (रचना) के अनुसार होती है। 

Rules (नियम)
➣ Negative Sentence बनाने के लिए प्रत्येक Subject के साथ May not लगाकर Verb की Present Tense Form/Base Form (1st Form) लगाते है।
➣ May not के जगह पर Mayn't का प्रयोग कर सकते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।

Structure (रचना)
Subject + may not + Verb (1st Form) + Object or Complement

Examples:-

1. The police may not arrest the theif.
(पुलिस चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकती।)

2. She may not tell truth.
(वह सच नहीं कह सकती।)

3. We may not hear his voice no more.
(हम उसकी आवाज नहीं सुन सकते हैं।)

4. This news may not be true. 
(यह खबर सच नहीं हो सकती है।)

5. We may not discuss the matter tomorrow.
(हम कल इस मामले पर चर्चा नहीं कर सकते।)

6. It may not rain today.
(आज बारिश नहीं हो सकती।)

7. He may not speak English.
(वह अंग्रेजी नहीं बोल सकता है।)

8. I may not win the contest.
(मैं प्रतियोगिता नहीं जीत सकता।)

9. You can not send a reply.
(आप जवाब नहीं भेज सकते हैं।)

10. She may not solve this problem.
(वह इस समस्या को हल नहीं कर सकती है।)

3. Interrogative Sentence में May का प्रयोग

Interrogative sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में "क्या" शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर "Yes/No" में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के ढांचे को समझेंगे और कुछ Example भी देखेंगे। 

Rules (नियम)
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ May से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद May का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।

Structure (रचना)
Interrogative Sentence
Interrogative Word + May + Subject + Verb (1st Form) + Object or Complement?
क्या से शुरू होने वाले वाक्य
May + Subject  + Verb (1st Form) + Object or Complement? 

Examples:-

1. May she always speak the truth?
(क्या वह हमेशा सच बोल सकती है?)

2. May we be good citizens?
(क्या हम अच्छे नागरिक बन सकते हैं?)

3. How soon may you get up?
(आप कितना जल्दी उठ सकते हैं?)

4. May we follow the orders of our teachers?
(क्या हम अपने शिक्षकों के आदेश का पालन कर सकते हैं?)

5. May Sabrina do this work?
(क्या सबरीना यह काम कर सकती?)

6. How may your friends blame you?
(आपके दोस्त आपको कैसे दोषी ठहरा सकते हैं?)

7. May Stephen climb the trees?
(क्या स्टीफन पेड़ों पर चढ़ सकता हैं?)

8. How may we help our friends?
(हम अपने दोस्तों की मदद कैसे कर सकते हैं?)

9. May she pay fee on time?
(क्या वह समय पर शुल्क दे सकती है?)

10. May Children study everyday?
(क्या बच्चे रोज पढ़ाई कर सकते हैं?)

Post a Comment

Previous Post Next Post