Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Past Tense में पूरा नहीं हुआ, बल्कि कार्य जारी रहा था, उसे Past Continuous Tense कहते हैं। हिंदी वाक्यों के क्रिया के अंत में यदि 'रहा था, रही थी, रहे थे' आये तो उस वाक्य को Past Continuous Tense के अंतर्गत translate किया जाता है।
Past Continuous Tense Examples in English to Hindi:-
- He was looking at me. ➔ वह मुझे देख रहा था।
- Nathan was coming. ➔ नाथन आ रहा था।
- They were reading a notice. ➔ वे एक नोटिस पढ़ रहे थे।
- We were thinking. ➔ हम सोच रहे थे।
- Your tea was getting cold. ➔ आपकी चाय ठंडी हो रही थी।
उपरोक्त Sentence में आये Verb (was looking, was coming, were reading और was getting) was/were + Present Participle (-ing Form) में प्रयुक्त है। Verb के ऐसे Forms को Past Continuous Tense कहा जाता है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Past Continuous Tense का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।
Past Continuous Tense की पहचान
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे अक्षर आते हैं।1. Affirmative Sentence in Hindi
Affirmative Sentence में was/were का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।
Rules
➣ इस Tense के Sentence में Singular Subject के साथ was का प्रयोग होता है, और Plural Subject के साथ were का प्रयोग होता है।
➣ इस Tense के Sentence में Verb की 1st Form के अन्त में -ing लगाते हैं।
Structure |
---|
Subject + was/were + Present Participle (-ing Form) + Object or Complement |
Examples:-
1. Stephen was coming.
(स्टीफन आ रहा था।)
2. Gary was learning English.
(गैरी अंग्रेजी सीख रहा था।)
3. I was waiting for the bus.
(मैं बस का इंतजार कर रहा था।)
4. You were confusing me.
(तुम मुझे संदेह में डाल रहे थे।)
5. He was helping her.
(वह उसकी मदद कर रहा था।)
6. She was teaching the students.
(वह छात्रों को पढ़ा रही थी।)
7. Warren was playing the match.
(वॉरेन मैच खेल रहे थे।)
8. You were behaving like a fool.
(आप मूर्ख की तरह व्यवहार कर रहे थे।)
9. Your tea was getting cold.
(आपकी चाय ठंडी हो रही थी।)
10. He was driving a car.
(वह कार चला रहा था।)
2. Negative Sentence in Hindi
Negative Sentence में 'was/were' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम wasn't/weren't लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।
Rules
➣ Negative Sentence बनाने के लिए Singular Subject के साथ was not और Plural Subject के साथ were not लगाकर Verb की Present Participle (-ing Form) लगाते है।
➣ was not के जगह पर wasn't तथा were not के जगह पर weren't का प्रयोग कर सकते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।
Structure |
---|
Subject + was/were not + Present Participle (-ing Form) + Object or Complement |
Examples:-
1. Kids were not playing football.
(बच्चे फुटबॉल नहीं खेल रहे थे।)
2. Henry was not doing his work.
(हेनरी उसका काम नहीं कर रहा था।)
3. He was not reading any newspaper.
(वह कोई अखबार नहीं पढ़ रहा था।)
4. Henry was not playing in the garden.
(हेनरी बगीचे में नहीं खेल रहा था।)
5. David was not understanding it.
(डेविड इसे समझ नहीं रहा था।)
6. She was not answering the question.
(वह सवाल का जवाब नहीं दे रही थी।)
7. Sabrina was not cooking the food.
(सबरीना खाना नहीं बना रही थी।)
8. Nathan was not solving the problem.
(नाथन समस्या का समाधान नहीं कर रहा था।)
9. He was not showing his new book.
(वह अपनी नई किताब नहीं दिखा रहा था।)
10. George was not cutting trees.
(जॉर्ज पेड़ नहीं काट रहा था।)
3. Interrogative Sentence in Hindi
Interrogative Sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में 'क्या' शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर 'Yes/No' में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के Structure को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।
Rules
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ was/were से किया जाता है।
➣ Sentence (वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होने पर सबसे पहले इन्हीं शब्दों की अंग्रेजी लिखते हैं, और उसके बाद शेष भाग की अंग्रेजी लिखते हैं।
Structure |
---|
Interrogative Sentence Interrogative Word + was/were + Subject + Present Participle (-ing Form) + Object or Complement? |
क्या से शुरू होने वाले वाक्य Was/Were + Subject + Present Participle (-ing Form) + Object or Complement? |
Examples:-
1. How was Stephen talking her?
(स्टीफन उससे कैसे बात कर रहा था?)
2. Was Sabrina eating bread?
(क्या सबरीना ब्रेड खा रही थी?)
3. When was Sarah and Marsha coming tomorrow?
(सारा और मार्शा कल कब आ रहे थे?)
4. Were our cows eating grass?
(क्या हमारी गायें घास खा रही थी?)
5. Were we going to Japan next year?
(क्या हम अगले साल जापान जा रहे थे?)
6. Was his mother reading a newspaper?
(क्या उसकी माँ अखबार पढ़ रही थी?)
7. Why were you wasting your time?
(आप अपना समय क्यों बर्बाद कर रहे थे?)
8. Was the computer working well?
(क्या कंप्यूटर अच्छी तरह से काम कर रहा था?)
9. Was she accepting her mistake?
(क्या वह अपनी गलती स्वीकार कर रही थी?)
10. Why was the child crying for milk?
(बच्चा दूध के लिए क्यों रो रहा था?)