Verb के जिस रुप से केवल इतना ही ज्ञात होता है कि कार्य Present Tense में ही हुआ है, लेकिन उसके Complete (पूर्ण) होने या Incomplete (अपूर्ण) होने का ज्ञात नहीं होता, उसे Simple Present Tense कहते हैं। हिंदी में वाक्यों की बनावट इस प्रकार रहती है कि क्रिया के अंत में "ता है, ते हैं, ती है" इत्यादि होते है। इस tense के सकरात्मक अंग्रेजी वाक्यों में क्रिया के First form (V1) का प्रयोग किया जाता है। Affirmative Sentences को छोड़कर बाकी सभी वाक्यों में do/does का प्रयोग किया जाता है।
Simple Present Tense Examples in English to Hindi:-
- He always comes here on Sunday. ➔ वह हमेशा रविवार को यहां आता है।
- She reads a newspaper every morning. ➔ वह रोज सुबह अखबार पढ़ती है।
- Nathan works eight hours a day. ➔ नाथन दिन में आठ घंटे काम करते हैं।
- She takes tea without sugar. ➔ वह बिना चीनी की चाय लेती है।
- They do their work themselves. ➔ वे अपना काम खुद करते हैं।
उपरोक्त Sentence में आये Verb (comes, reads, works, takes और do) 1st Form (रूप) में प्रयुक्त है। Verb के ऐसे Form को Simple Present Tense कहां जाता है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Simple Present Tense का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।
Simple Present Tense की पहचान
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में ता है, ते हैं, ती है आदि अक्षर आते हैं।Points to remember:
1. इस Tense में I, You तथा Plural Subjects के साथ Plural Verb (1st Form) का प्रयोग होता है। जैसे-
a. Teachers teach. ➔ शिक्षक पढ़ाते हैं।
b. You read. ➔ आप पढ़िए।
2. Singular Subject के साथ Singular Verb (1st Form + s/es) का प्रयोग होता है। जैसे-
a. The cow gives milk. ➔ गाय दूध देती है।
b. She goes. ➔ वह जाती है।
3. जब Main Verb के रूप में is/am/are/have/has प्रयुक्त हो तो इसके बाद Noun या कोई अन्य उपयुक्त Complement का होना आवश्यक होता है। जैसे-
a. I am a student. ➔ मैं एक छात्र हूँ।
b. The girl is intelligent. ➔ लड़की बुद्धिमान है।
c. You have a car. ➔ आपके पास कार है।
d. She has a computer. ➔ उसके पास एक कंप्यूटर है।
4. Simple Present Tense में Main Verb के पहले do/does का प्रयोग कर Emphatic (जोरदार) बनाने के लिए किया जाता हैं। ऐसे Sentences (वाक्यों) में do/does का अनुवाद 'जरुर'/'अवश्य' होता है। जैसे: I do know English का अर्थ हुआ मैं अंग्रेजी जरुर/अवश्य जानता हूं या मैं अंग्रेजी जानता तो हूं।
Spelling के बारे में
1. Verb में s लगाते वक्त Verb के आखिरी अक्षर यदि o, s, x, sh या ch हो तो s के बजाए es लगाएं। जैसे:
go ➔ goes
pass ➔ passes
teach ➔ teaches
tax ➔ taxes
2. Verb के आखिरी में यदि y हो तो y का i कर के es लगाएं। जैसे:
try ➔ tries
study ➔ studies
carry ➔ carries
3. परंतु y के पहले स्वर (a, e, i, o और u) हो तो y का i नहीं किया जाता, तब सिर्फ s लगाएं। जैसे:
play ➔ plays
buy ➔ buys
1. Affirmative Sentence in Hindi
Affirmative Sentence में Simple Present Tense का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।
Rules
➣ He, She, It तथा Singular Subject के साथ Verb की 1st Form के अन्त में -s/es जोड़ते हैं।
➣ I, We, You, They तथा Plural Subject के साथ केवल Verb की 1st Form लगाते हैं।
Structure |
---|
Subject + Verb (1st Form) + Object or Complement |
Examples:-
1. I agree with you.
(मैं आपसे सहमत हूं।)
2. We need your help.
(हमें आपकी सहायता की आवश्यकता है।)
3. She knows him well.
(वह उसे अच्छी तरह से जानती है।)
4. They like you.
(वे आपको पसंद करते हैं।)
5. He knows this.
(वह यह जानता है।)
6. Henry always speak the truth.
(हेनरी हमेशा सच बोलता हैं।)
7. Nathan bathes daily.
(नाथन प्रतिदिन स्नान करता हैं।)
8. Warren takes tea without sugar.
(वॉरेन बिना चीनी का चाय लेता हैं।)
9. He comes here on Sunday.
(वह रविवार को यहां आता है।)
10. She works for eight hours daily.
(वह रोजाना आठ घंटे काम करती है।)
2. Negative Sentence in Hindi
Negative Sentences (नकरात्मक वाक्यों) में 'Do/Does' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम don't/doesn't लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।
Rules
➣ He, She, It तथा Singular Subject के साथ does not लगाकर Verb की 1st Form लगाते हैं।
➣ I, We, You, They तथा Plural Subject के साथ do not लगाकर Verb की 1st Form लगाते हैं।
➣ do not के जगह पर don't तथा does not की जगह पर doesn't का प्रयोग करते हैं, इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।
➣ 'कभी नहीं' के लिए never का प्रयोग करते हैं। Never के साथ do not/does not का प्रयोग नहीं होता। सभी Singular Subject के साथ Verb की 1st Form के अन्त में -s/es, लेकिन Plural Subject के साथ Verb की 1st Form लगाते हैं।
Structure |
---|
Subject + do/does not + Verb (1st Form) + Object or Complement |
Examples:-
1. He does not come here everyday.
(वह यहां रोज नहीं आता है।)
2. You do not understand my problem.
(आप मेरी समस्या को नहीं समझते हैं।)
3. Henry does not help her.
(हेनरी उसकी मदद नहीं करता है।)
4. Sabrina do not go to market everyday.
(सबरीना रोज बाजार नहीं जाती है।)
5. Children do not play in the field.
(बच्चे मैदान में नहीं खेलते हैं।)
6. He does not goes to school.
(वह स्कूल नहीं जाता है।)
7. Her cow do not give milk.
(उसकी गाय दूध नहीं देती है।)
8. They do not do their work themselves.
(वे अपना काम खुद नहीं करते हैं।)
9. She does not goes to temple every day.
(वह रोज मंदिर नहीं जाती है।)
10. My father does not reads newspaper.
(मेरे पिता अखबार नहीं पढ़ते हैं।)
3. Interrogative Sentence in Hindi
Interrogative Sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में 'क्या' शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर 'Yes/No' में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के Structure को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।
Rules
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ do/does से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद do/does का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।
➣ यदि Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य) में 'नहीं' शब्द भी हो, तो Subject और Verb के बाद not लगाते हैं।
➣ Who के साथ do/does का प्रयोग नहीं करते बल्कि Subject के आधार Verb की 1st Form के अंत में -s/es लगाते हैं।
Structure |
---|
Interrogative Sentence Interrogative Word + do/does + Subject + Verb (1st Form) + Object or Complement? |
क्या से शुरू होने वाले वाक्य Do/Does + Subject + Verb (1st Form) + Object or Complement? |
Examples:-
1. How does Warren go there?
(वॉरेन वहाँ कैसे जाता है?)
2. When does he come here?
(वह यहाँ कब आता है?)
3. Does Gary work ten hours?
(गैरी दस घंटे काम करता है?)
4. When does he comes home?
(वह घर कब आता है?)
5. Does the boys sing a song?
(क्या लड़के गाना गाते हैं?)
6. Does he respect teachers?
(क्या वह शिक्षकों का सम्मान करता है?)
7. Why does she come here?
(वह यहाँ क्यों आती है?)
8. Does cows eat grass?
(क्या गायें घास खाती हैं?)
9. Does she go to school?
(क्या वह स्कूल जाती है?)
10. Why does he takes tea without sugar?
(वह बिना चीनी की चाय क्यों लेता है?)