Preposition in Hindi – Definition, Types and Examples


English Language में Preposition के प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, क्योंकि किसी खास शब्द के साथ किसी खास Preposition का प्रयोग होता है, और कुछ शब्दों के साथ भिन्न-भिन्न रूपों में भिन्न-भिन्न अर्थ में Preposition का प्रयोग किया जाता है। Preposition की जरूरत बोलने या लिखते समय बार-बार पड़ती है, इसलिए English के सभी प्रचलित Preposition के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। प्रत्येक Preposition के सभी प्रचलित अर्थ का ज्ञान होना जरूरी है। इस दृष्टि से आगे English Language के लगभग सभी Preposition दिए गए हैं।
English Sentence Hindi Sentence
The results had not हर कोई उस फैसले के खिलाफ था।
There are two books on the table.मेज पर दो किताबें हैं।
He is in the room.वह कमरे में है।
He goes to college by train.वह ट्रेन से कॉलेज जाता है।
She was sitting behind me. 
वह मेरे पीछे बैठी थी।

उपर्युक्त Sentence में against, on, in और by पर गौर करें, तो इनका प्रयोग Noun या Pronoun के पहले हुआ है, जो Noun और Pronoun का संबंध Sentence में प्रयुक्त किसी अन्य शब्दों से कराता है। अतः ये Preposition हैं।

Preposition वह शब्द है, जो किसी Noun या Pronoun के पहले आकर उस Noun या Pronoun का संबंध Sentences में प्रयोग किसी अन्य शब्द या शब्दों से दर्शाता है, Preposition कहलाता है।

कुछ मुख्य Preposition: 
in (में), into (में, के अंदर), on (पर), at (में, पर), to (की ओर), with (के साथ), without (के बिना), of (का, की, के), among (के बीच), between (के बीच), under (नीचे), over (के ऊपर), below (के नीचे), near (के पास), after (के बाद), before (के पहले), for (के लिए), up (ऊपर), since (से), from (से), during (के समय), by (के द्वारा), behind (के पीछे), towards (की तरह), about (के बारे में), till (तक), until (तक) आदि।

Points to remember:
1. Preposition सामान्यतः Noun/Pronoun/Noun equivalent के पहले आता है, कभी-कभी इसका प्रयोग Sentence/Clause के अन्त में या प्रारंभ में भी हो सकता है। नीचे दिए गए Example (उदाहरण) को  समझकर अपना Concept Clear करें।
a. Who are you talking to? ➔ आप बात करने वाले कौन होते हो?
b. Where are you coming from? ➔ तुम कहाँ से आ रहे हो?
c. To whom are you talking? ➔ किस से बात कर रहे हो?
d. What are you looking for? ➔ तुम क्या ढूंढ रहे हो?

2. एक ही शब्द प्रयोग अनुसार किसी Sentence में Preposition हो सकता है तो किसी अन्य Sentence में दूसरा Part of Speech . इस Example को समझ कर अपना Concept Clear करें।
a. The doctor is in the hospital. ➔ डॉक्टर अस्पताल में है।
b. He has come in. ➔ वह अंदर आ गया।
c. She will talk to you. ➔ वह आपसे बात करेगी।
d. Henry looked up. ➔ उस ने ऊपर देखा।
e. The postman called again. ➔ डाकिया ने फिर फोन किया।
f. George will back after a month. ➔ जॉर्ज एक महीने के बाद वापस आ जाएगा।

कोई शब्द Preposition है या नहीं इसे जानने के लिए Preposition द्वारा संपादित जो मुख्य कार्य है उसे ध्यान में रखने की आवश्यकता है। Preposition आम तौर पर Noun या Pronoun के पहले आकर उस Noun या Pronoun का संबंध Sentence में प्रयोग किसी अन्य शब्द या शब्दों से दर्शाता है।

Examples (उदाहरण)

1. You can distribute these letters among the works.
(आप इन पत्रों को कार्यकर्ताओं में बांट सकते हैं।)

2. I went to the market for vegetables.
(मैं सब्जी लेने के लिए बाज़ार गया।)

3. She is suffering from fever.
(वह बुखार से पीड़ित है।)

4. He came home at five o’clock.
(वह पाँच बजे घर आया।) 

5. No one calls me besides you.
(तुम्हारे सिवा मुझे कोइ भी कॉल नहीं करता है।) 

6. Who is running after her?
(उसके पीछे कौन भाग रहा है?)

7. She was sitting behind me.
(वह मेरे पीछे बैठी थी।)

8. I am waiting for the bus.
(मैं बस का इंतजार कर रहा हूँ।)

9. Humain can not live without water.
(मनुष्य जल के बिना नहीं रह सकता।)

10. They will have to apply for Visa within a week.
(उन्हें एक सप्ताह के भीतर वीजा के लिए हमें आवेदन करना होगा।)

Kinds of Preposition
Preposition पांच प्रकार के होते हैं:
1. Simple Preposition
2. Compound Preposition
3. Phrase Preposition 
4. Participal Preposition

1. Simple Preposition in Hindi

वे संबंधसूचक जो एक ही शब्द के होते है, उन्हे Simple Preposition कहते है।

कुछ मुख्य Simple Preposition: 
at (में, पर), with (साथ), for (के लिए), by (से, द्वारा), from (से), of (का, की, के), off (से दूर), through (के द्वारा), to, From (से, ओर से), on (पर), out, up (ऊपर), till (तक), आदि।

Examples (उदाहरण)

1. The boys are playing on the road now.
(लड़के अब सड़क पर खेल रहे हैं।)

2. The wind is coming from east.
(हवा पूरब से आ रही है।)

3. I have a client with me right now.
(मेरे पास अभी एक ग्राहक है।)

4. My friend is from London.
(मेरा दोस्त लंदन से है।)

5. He dropped me at the station.
(उसने मुझे स्टेशन पर छोड़ दिया।)

6. I order food by restaurant.
(मैं रेस्तरां से खाना मँगवाता हूँ।) 

7. She works for her family.
(वह अपने परिवार के लिए काम करती है।)

8. This dress is for my Mother.
(यह पोशाक मेरी माँ के लिए है।)

9. The tail of the dog is bent.
(कुत्ते की पूंछ टेढ़ी होती है।)

10. He is returning from America.
(वह अमेरिका से लौट रहे हैं।)

2. Compound Preposition in Hindi

वे संबंधसूचक जो किसी Noun, Adjective अथवा Adverb से पहले सामान्यतया कोई Preposition लगाने से बनाते है, उन्हे Compound Preposition कहते है।

कुछ मुख्य Compound Preposition: 
above (से ऊपर), about (के बारे में), among (के बीच में), beyond (से परे), within (भीतर), inside (के अंदर), along (साथ में), below (के नीचे), outside (बाहर), among (के बीच), without (के बिना), आदि।

Examples (उदाहरण)

1. The family is incomplete without parents.
(माता-पिता के बिना परिवार अधूरा है।)

2. The bird is flying above the tree.
(पंक्षी पेड़ के ऊपर उड़ रहे हैं।) 

3. We reached at about 6 o'clock.
(हम 6 बजे के आसपास पहुंचे।)

4. Harrison is the most in intelligent among his friends.
(हैरिसन अपने दोस्तों में सबसे बुद्धिमान है।)

5. There is a garden behind my home.
(मेरे घर के पीछे एक बगीचा है।)

6. Your name is below mine in the list.
(सूची में तुम्हारा नाम मेरे नीचे है।)

7. The keys are below the newspaper.
(चाभीयां अख़बार के नीचे हैं।) 

8. There is good understanding between us.
(हम दोनों के बीच अच्छी समझ है।) 

9. My pen is inside my bag.
(मेरी कलम मेरे बैग के अंदर है।)

10. Who is inside the room?
(कमरे के अंदर कौन है?) 

3. Phrase Preposition in Hindi         

जब शब्दों का एक समूह एक ही Preposition का कार्य करता है, तो इसे Phrase Preposition  कहा जाता है। 

कुछ मुख्य Phrase Preposition:  
apart from (के अलावा), because of (की वजह से), due to (की वजह से), except for (के अलावा), according to (के अनुसार) आदि।

Examples (उदाहरण)

1. The patient is on the point of death.
(रोगी मृत्यु के कगार पर है।)

2. His grandfather took his grandson along with him. 
(उनके दादा अपने पोते को अपने साथ ले गए।) 

3. I am not in favour of your decision. 
(मैं आपके फैसले के पक्ष में नहीं हूं।) 

4. According to the station master, the train comes at 4 pm. 
(स्टेशन मास्टर के मुताबिक दोपहर 4 बजे ट्रेन आती है।) 

5. You should work hard in order to succeed in the examination. 
(परीक्षा में सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए।) 

6. Why is your gun away from you? 
(आपकी बंदूक आपसे दूर क्यों है?) 

7. She got this job by dint of hard work . 
(कड़ी मेहनत के दम पर उसे यह नौकरी मिली।)

8. They entered the bank in spite of manager's order. 
(मैनेजर के आदेश के बावजूद वे बैंक में घुसे।) 

9. You must not go abroad by means of his help. 
(उसकी सहायता से तुम्हें विदेश नहीं जाना चाहिए।) 

10. I have nothing to say with reference to this issue.
(मुझे इस मुद्दे के संबंध में कुछ भी नहीं है।)                

Post a Comment

Previous Post Next Post