Tense सीखें हिन्दी में | परिभाषा और उदाहरण


जब हमें कोई काम होने का समय तथा परिणाम व्यक्त करने की आवश्यकता होती है, तब Tense का प्रयोग किया जाता है। Tense क्रिया के होने या करने के समय का बोध कराता है। 
English Sentence Hindi Sentence
She is reading a book.वह एक पुस्तक पढ़ रही है।
They had done this.उन्होंने ऐसा किया था।
He was praising you.वह आपकी प्रशंसा कर रहा था।
They were intelligent.वे बुद्धिमान थे।
George will be playing.जॉर्ज खेल रहे होंगा।

उपरोक्त Sentence में आये Verb (is reading, had done, was praising, were intelligent और will be playing) का Form (रूप) Auxiliary Verb + Main Verb में है। जो Verb के होने या करने के समय का बोध करा रहा है, ऐसे Form (रूप) में प्रयुक्त Verb को Tense कहते हैं।

Verb (क्रिया) के रूप से कार्य के करने, होने या ना होने के समय का बोध होता है। इस समय को ही Grammar में Tense कहते हैं।

Example (उदाहरण)

1. I go to school by cycle.
(मैं स्कूल साइकिल से जाता हूं।)

2. He has been studying hard recently.
(आजकल बहुत पढ़ाई कर रहा है।)

3. He will meet him tomorrow.
(मैं उसे कल मिलूंगा।)

4. He was praising you.
(वह तुम्हारी तारीफ कर रहा था।)

5. I have taken his permission.
(मैंने उसकी अनुमति ली है।)

6. I got this job by chance.
(मुझे यह नौकरी संयोग से मिली।)

7. He will be studying.
(वह पढ़ाई कर रहा होगा।)

8. I am learning English.
(मैं अंग्रेजी सीख रहा हूं।)

9. I had gone there.
(मैं वहां गया था।)

10. The bus will have left.
(बस छूट गई होगी।)

Tense तीन प्रकार के होते हैं:
1. Present Tense
2. Past Tense
3. Future Tense

एक ही Tense में अलग-अलग प्रकार की Verbs होती हैं, इसलिए इन तीन मुख्य Tense के उपप्रकार बने हैं। प्रत्येक Tense के चार उपप्रकार होते हैं।
1. Simple Tense
2. Continuous Tense
2. Perfect Tense
4. Perfect Continuous Tense

अभी आपने देखा कि प्रत्येक Tense के चार उपकार हैं, इसका अर्थ यह हुआ कि Present Tense के चार प्रकार, Past Tense के चार प्रकार और Future काल के चार प्रकार है। अतः कुल मिलाकर Tense की संख्या बारह है।
1. Simple Present Tense
2. Simple Past Tense
3. Simple Future Tense
4. Present Continuous Tense 
5. Past Continuous Tense 
6. Future Continuous Tense 
7. Present Perfect Tense
8. Past Perfect Tense
9. Future Perfect Tense
10. Present Perfect Continuous Tense
11. Past Perfect Continuous Tense
12. Future Perfect Continuous Tense

1. Simple Present Tense

Verb के जिस रुप से केवल इतना ही ज्ञात होता है कि कार्य Present Tense में ही हुआ है, लेकिन उसके Complete (पूर्ण) होने या Incomplete (अपूर्ण) होने का ज्ञात नहीं होता, उसे Simple Present Tense कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में ता है, ते हैं, ती है आदि अक्षर आते हैं।

Example (उदाहरण)

1. Birds built nests.
(पक्षी घोंसला बनाते हैं।)

2. I consider myself lucky.
(मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं।)

3. Diwali comes once a year.
(दिवाली साल में एक बार आती है।)

4. This road goes to Mumbai.
(यह गाड़ी सही समय दिखाती है।)

5. This road goes to Mumbai.
(यह रास्ता मुंबई जाता है।)

2. Simple Past Tense

Verb के जिस रुप से यह ज्ञात होता है कि कार्य Past Tense (बीते समय) में हुआ था, उसे Simple Past Tense कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की Main Verb (मूल क्रिया) के अंत में "या, यी, ये" शब्द अथवा "आ, ई, ए" अक्षर आते हैं।

Structure
Affirmative Sentence
Subject + IS/AM/ARE + Verb (3rd Form) + BY + Object
Negative Sentence
S + IS/AM/ARE + NOT + V3 + BY + O
Interrogative Sentence
Q.W + IS/AM/ARE + S + V3 + BY + O
क्या से शुरू होने वाले वाक्य
IS/AM/ARE + S + V3 + BY + O

Example:-
1. I wrote down his address.
(मैंने उसका पता लिख लिया।)
2. He shouted angrily.
(वह गुस्से से चिल्लाया।)
3. I learnt this from experience.
(मैंने यह अनुभव से सीखा।)
4. The earthquake destroyed the whole town.
(भूकंप ने पूरे गांव नष्ट कर दिया।)
5. I got this job by chance.
(मुझे यह नौकरी संयोग से मिली।)

3. Simple Future Tense

Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Future (आने वाले समय) में किया जाएगा, उसे Simple Future Tense कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में गा, गी, गे अक्षर आते हैं।

Example (उदाहरण)

1. I will meet him tomorrow.
(मैं उसे कल मिलूंगा।)

2. They will get married next week.
(उनका अगले सप्ताह विवाह होगा।)

3. He will certainly win the race.
(वह निश्चित ही यह दौड़ जीतेगा।)

4. You will get better in couple of days.
(तुम एक दो दिन में ठीक हो जाओगे।)

5. We will take a decision very soon.
(हम जल्द ही निर्णय लेंगे।)

4. Present Continuous Tense 

Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Present Tense में ही हो रहा है, किंतु अभी पूरा नहीं हुआ है, उसे Present Continuous Tense  कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में रहा है, रही है, रहा हूं, रहे हो अक्षर आते हैं।

Example (उदाहरण)

1. I am waiting for the bus.
(मैं बस का इंतजार कर रहा हूं।)

2. You are confusing me.
(आप मुझे भ्रमित कर रहे हैं।)

3. Your tea is getting cold.
(आपकी चाय ठंडी हो रही है।)

4. I am telling the truth.
(मैं सच बोल रहा हूं।)

5. Water is leaking from the pipe.
(बाइक से पानी टपक रहा है।)

5. Past Continuous Tense 

Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Past Tense में पूरा नहीं हुआ, बल्कि कार्य जारी रहा था, उसे Past Continuous Tense कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे अक्षर आते हैं।  

Example (उदाहरण)

1. I was writing.
(मैं लिख रहा था।)

2. We were thinking.
(हम सोच रहे थे।)

3. He was praising you.
(वह आपकी प्रशंसा कर रहा था।)

4. They were telling me.
(वह मुझे बता रहे थे।)

5. A cow was wallowing in the mud.
(गाय कीचड़ में लोट रही थी।)

6. Future Continuous Tense 

Verb के जिस रुप से कार्य के Future (भविष्य) में होते रहने का बोध होता है, उसे Future Continuous Tense कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होगे अक्षर आते हैं।  

Example (उदाहरण)

1. Monica will be writing a letter to her husband.
(मोनिका अपने पति को एक पत्र लिख रही होगी।)

2. He will be washing his clothes.
(वह अपने कपड़े धो रहा होगा।)

3. The nurse will be looking after the patient.
(मरीज की देखभाल नर्स कर रही होगी।)

4. She will be waiting for the train.
(वह ट्रेन का इंतजार कर रही होगी।)

5. Boys will be playing in the field.
(मैदान में लड़के खेल रहे होंगे।)

7. Present Perfect Tense

Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Complete (पूर्ण) हो चुका है, लेकिन उसे Complete (पूर्ण) हुए अधिक देर नहीं हुआ है, उसे Present Perfect Tense कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) में Verb (क्रिया) के बाद में चुका है, चुकी है, चुके हैं ये शब्द या Verb (क्रिया) के अंत में आ, ई, ए अक्षर तथा Verb के बाद हैं, हैं, हूं शब्द अर्थात Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में या है, ए है, ई है अक्षर आते हैं।

Example (उदाहरण)

1. They have come.
(वे आए हैं।)

2. I have read this book.
(मैंने यह किताब पढ़ी है।)

3. She has sent him a letter.
(उसने उसे पत्र भेजा है।)

4. He has taken his permission.
(उसने उसकी अनुमति ली है।)

5. Princes have risen again.
(कीमतें फिर बढ़ गई है।)

8. Past Perfect Tense  

Verb के जिस रुप से कार्य Past Tense में समाप्त हो जाने का बोध होता है, उसे Past Perfect Tense कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) में Verb (क्रिया) के बाद में चुका था, चुकी थी, चुके थे ये शब्द या Verb (क्रिया) के अंत में आ, ई, ए अक्षर तथा Verb के बाद था, थी, थे शब्द अर्थात Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में या था, आ था, ई थे अक्षर आते हैं।

Example (उदाहरण)

1. They had come here.
(वे यहां आए थे।)

2. I had told him.
(मैंने उसे बताया था।)

3. She had asked him.
(उसने उससे पूछा था।)

4. He had given me a promise.
(उसने मुझे वचन दिया था।)

5. We had invited them.
(हमने उन्हें आमंत्रण के दिया था।)

9. Future Perfect Tense

Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Future (भविष्य) में समाप्त हो चुका होगा, उसे Future Perfect Tense कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) में Verb (क्रिया) के बाद में चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे ये शब्द या Verb (क्रिया) के अंत में आ, ई, ए अक्षर तथा Verb के बाद होगा, होगी, हूंगा शब्द अर्थात Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में या होगा, आ होगा, ई होगी अक्षर आते हैं।

Example (उदाहरण)

1. Gary will have told him.
(गैरी ने उसे बताया होगा।)

2. He will have come.
(वह आ गया होगा।)

3. Nathan will have forgotten me.
(नाथन मुझे भूल गया होगा।)

4. Harry will have invited them.
(हैरी ने उन्हें आमंत्रित किया होगा।)

5. He will have accepted the offer.
(उसने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया होगा।)

10. Present Perfect Continuous Tense

Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य कुछ समय से Present Tense में लगातार हो रहा है, लेकिन अभी पूरा नहीं हुआ है, उसे Present Perfect Continuous Tense कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में ऐसी क्रिया को व्यक्त करने के लिए साधारणतः ता आ रहा है, ती आ रही है, ते आ रहे है आ सकता है (जैसे - वह दो महीने से कोशिश करता आ रहा है), लेकिन ता आ रहा है, ती आ रही है, ते आ रहे है यह अंत में हो तो वाक्य में थोड़ी कठिनता आती है। इसलिए हिंदी में कई बार हम ऐसी क्रिया व्यक्त करते समय ता आ रहा है की बजाय सिर्फ 'रहा है, रही है, रहा हूं, रहे हो' प्रयोग करते हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि यहां पर समय के साथ 'से' का प्रयोग होता है (जैसे - मैं 2 घंटे से पढ़ रहा हूं)।

Example (उदाहरण)

1. Emma has been reading for two hours.
(एम्मा दो घंटे से पढ़ रही है।)

2. I have been waiting for you since morning.
(मैं सुबह से आपका इंतजार कर रहा हूं।)

3. It has been raining since morning.
(सुबह से बारिश हो रही है।)

4. He has been singing a song for an hour.
(वह एक घंटे से ही एक गीत गा रहा हैं।)

5. The cinema have been showing the same film for long.
(सिनेमा लंबे समय से एक ही फिल्म दिखा रहा है।)

11. Past Perfect Continuous Tense

Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Past Tense में कुछ समय तक जारी रहा, लेकिन अभी पूरा नहीं हुआ था, उसे Past Perfect Continuous Tense कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में ऐसी क्रिया को व्यक्त करने के लिए साधारणतः ता आ रहा था, ती आ रही थी, ते आ रहे थे आ सकता है (जैसे - वह दो महीने से कोशिश करता आ रहा था), लेकिन ता आ रहा था, ती आ रही थी, ते आ रहे थे यह अंत में हो तो वाक्य में थोड़ी कठिनता आती है। इसलिए हिंदी में कई बार हम ऐसी क्रिया व्यक्त करते समय ता आ रहा है की बजाय सिर्फ रहा था, रही थी, रहे थे प्रयोग करते हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि यहां पर समय के साथ 'से' का प्रयोग होता है (जैसे - मैं 2 घंटे से पढ़ रहा था)।

Example (उदाहरण)

1. The hospital had been treating patients since long.
(अस्पताल लंबे समय से रोगियों का इलाज कर रहा था।)

2. They had been doing farming since 1995.
(वे 1995 से खेती कर रहे थे।)

3. He had been eating for twenty minutes.
(वह बीस मिनट से खा रहा था।)

4. The labours had been building this apartment for two years.
(लेबर्स दो साल से इस अपार्टमेंट का निर्माण कर रहे थे।)

5. She had been singing for an hours.
(वह एक घंटे से गा रही थी।)

12. Future Perfect Continuous Tense

Verb के जिस रुप से स्पष्ट होता है कि कार्य Future (भविष्य) में कुछ समय तक लगातार चलता रहेगा और पूर्ण नहीं होगा, उसे Future Perfect Continuous Tense कहते हैं।

Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में ऐसी क्रिया को व्यक्त करने के लिए साधारणतः ता आ रहा होगा, ती आ रही होगी, ते आ रहे होगे आ सकता है (जैसे - वह 2 साल से अंग्रेजी सिखाती आ रही होगी), लेकिन ता आ रहा होगा, ती आ रही होगी, ते आ रहे होगे यह अंत में हो तो वाक्य में थोड़ी कठिनता आती है। इसलिए हिंदी में कई बार हम ऐसी क्रिया व्यक्त करते समय ता आ रहा है की बजाय सिर्फ रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे प्रयोग करते हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि यहां पर समय के साथ 'से' का प्रयोग होता है (जैसे - वह 2 घंटे से गिटार बजा रहा होगा)।

Example (उदाहरण)

1. Nathan will have been learning English for five years.
(नाथन पांच साल से अंग्रेजी सीख रहा होंगा।)

2. She will have been shopping for the whole day.
(वह पूरे दिन खरीदारी कर रही होगी।)

3. He will have been working here for four months.
(वह चार महीने से यहां काम कर रहा होगा।)

4. David will have been starting his startup since 2022.
(डेविड 2022 से अपना स्टार्टअप शुरू कर रहा होगा।)

5. She will have been living in New York for sixteen years.
(वह सोलह साल से न्यूयॉर्क में रह रही होगी।)

Post a Comment

Previous Post Next Post