Present Continuous Tense सीखें हिन्दी में | परिभाषा और उदाहरण


Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Present Tense में ही हो रहा है, किंतु अभी पूरा नहीं हुआ है, उसे Present Continuous Tense कहते हैं। हिंदी वाक्यों के क्रिया के अंत में यदि "रहा है, रही है, रहा हूं, रहे हो" आये तो उस वाक्य को Present Continuous Tense के अंतर्गत translate किया जाता है।

Present Continuous Tense Examples in English to Hindi:-

  • She is coming now. ➔ वह अब आ रही है।
  • Henry is playing cricket. ➔ हेनरी क्रिकेट खेल रहे हैं।
  • He is going to New York tonight. ➔ वह आज रात न्यूयॉर्क जा रहा है।
  • They are confusing me. ➔ वे मुझे भ्रमित कर रहे हैं।
  • Your tea is getting cold. ➔ आपकी चाय ठंडी हो रही है।

उपरोक्त Sentence में आये Verb (is coming, is playing, is going और is getting) is/am/are + Present Participle (-ing Form)  में प्रयुक्त है। Verb के ऐसे Forms को Past Continuous Tense कहा जाता है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Present Continuous Tense का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।

Present Continuous Tense की पहचान

हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में रहा है, रही है, रहा हूं, रहे हो अक्षर आते हैं।

1. Affirmative Sentence in Hindi 

Affirmative Sentence में is/am/are का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।

Rules 
➣ Is/Am/Are का प्रयोग : Third Person Singular Number के Subject के साथ Is, First Person Singular Number के Subject के साथ Am तथा We, You, They या अन्य किसी Plural Number के Subject के साथ Are का प्रयोग किया जाता है।
➣ इस Tense के Sentences में Verb की 1st Form के अन्त में -ing लगाते हैं।

Structure
Subject + is/am/are + Present Participle (-ing Form) + Object or Complement

Examples:-

1. Stephen is coming.
(स्टीफन आ रहा हैं।)

2. Gary is learning English.
(गैरी अंग्रेजी सीख रहा है।)

3. I am waiting for the bus.
(मैं बस का इंतजार कर रहा हूं।)

4. You are confusing me. 
(तुम मुझे संदेह में डाल रहे हो।)

5. He is helping her.
(वह उसकी मदद कर रहा है।)

6. She is teaching the students.
(वह छात्रों को पढ़ा रही है।)

7. Warren is playing the match.
(वॉरेन मैच खेल रहे हैं।)

8. You are behaving like a fool.
(आप मूर्ख की तरह व्यवहार कर रहे हैं।)

9. Your tea is getting cold.
(आपकी चाय ठंडी हो रही है।)

10. He is driving a car.
(वह कार चला रहा है।)

2. Negative Sentence in Hindi 

Negative Sentence में 'is/am/are' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम isn't/ain't/aren't लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।

Rules 
➣ Negative Sentence बनाने के लिए Third Person Singular Number के Subject के साथ is not, First Person Singular Number के Subject के साथ am not तथा We, You, They या अन्य किसी Plural Number के Subject के साथ are not लगाकर Verb की Present Participle (-ing Form) लगाते है।
➣ is not के जगह पर isn't, am not के जगह पर ain't तथा are not के जगह पर aren't का प्रयोग करते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।

Structure
Subject + is/am/are not + Present Participle (-ing Form) + Object or Complement

Examples:-

1. Kids are not playing football.
(बच्चे फुटबॉल नहीं खेल रहे हैं।)

2. Henry is not doing his work.
(हेनरी उसका काम नहीं कर रहा है।)

3. He is not reading any newspaper.
(वह कोई अखबार नहीं पढ़ रहा है।)

4. Henry is not playing in the garden.
(हेनरी बगीचे में नहीं खेल रहा है।)

5. David is not understanding it.
(डेविड इसे समझ नहीं रहा है।)

6. She is not answering the question.
(वह सवाल का जवाब नहीं दे रही है।)

7. Sabrina is not cooking the food.
(सबरीना खाना नहीं बना रही है।)

8 .Nathan is not solving the problem.
(नाथन समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।)

9. He is not showing his new book.
(वह अपनी नई किताब नहीं दिखा रहा है।)

10. Mario is not cutting trees.
(मारियो पेड़ नहीं काट रहा है।)

3. Interrogative Sentence in Hindi 

Interrogative Sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में 'क्या' शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर 'Yes/No' में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के Structure को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।

Rules 
➣ प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentence) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ is/am/are से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद is/am/are का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।
➣ यदि Interrogative Sentences में 'नहीं' शब्द हो, तो Subject और Verb के बीच not लगाते हैं।

Structure
Interrogative Sentence
Interrogative Sentences + is/am/are + Subject + Present Participle (-ing Form) + Object or Complement?
क्या से शुरू होने वाले वाक्य
Is/Am/Are + Subject + Present Participle (-ing Form) + Object or Complement?

Examples:-

1. Are the boys shouting in the classroom?
(क्या लड़के कक्षा में चिल्ला रहे हैं?)

2. How are you helping him?
(आप उसकी मदद कैसे कर रहे हैं?)

3. Is the train running on time?
(क्या ट्रेन समय पर चल रही है?)

4. Is Sachin playing in the next match?
(क्या सचिन अगले मैच में खेल रहा है?)

5. Why is George coming tomorrow?
(जॉर्ज कल क्यों आ रहा है?)

6. Are you going to write a poem soon?
(क्या आप जल्द ही एक कविता लिखने जा रहे हैं?)

7. Are she buying a car next year?
(क्या वह अगले साल कार खरीद रही हैं?)

8. Is you cheating her?
(क्या तुम उसे धोखा दे रहे हो?)

9. When is the Prime Minister returning tomorrow?
(प्रधानमंत्री कल कब लौट रहे हैं?)

10. Is he cutting the tree?
(क्या वह पेड़ काट रहा है?)

Post a Comment

Previous Post Next Post