Passive Voice of Past Continuous Tense in Hindi | Rules, Examples


Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Past Tense में पूरा नहीं हुआ, बल्कि कार्य जारी रहा था, उसे Past Continuous Tense कहते हैं। हिंदी वाक्यों के क्रिया के अंत में यदि 'जा रहा था, जा रही थी, जा रहे थे' आये तो उस वाक्य को Past Continuous Tense के अंतर्गत translate किया जाता है।

Past Continuous Tense Examples in English to Hindi:-

The thief was being punished. ➔ चोर को सजा दी जा रही थी।
The results were being announced. ➔ परिणाम घोषित किए जा रहे थे।
Stephen was being requested. ➔ स्टीफन से अनुरोध किया जा रहा था।
The electricity bills were being paid. ➔ बिजली के बिलों का भुगतान किया जा रहा था।
Loans were being given to the poor. ➔ गरीबों को कर्ज दिया जा रहा था।

उपरोक्त Sentence में आये Verb (was being published, were being announced, was being requested, were being paid और were being given) was/were being + Past Participle (3rd Form)  में प्रयुक्त है। Verb के ऐसे Forms को Passive Voice का Past Continuous Tense कहां जाता है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Past Continuous Tense का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।

Past Continuous Tense की पहचान

हिन्दी Sentence (वाक्यों) के अंत में जा रहा था, जा रही थी, जा रहे थे शब्द आते हैं।

Active Voice से Passive Voice में बदलने का नियम

1. Active Sentence का Object, Passive Sentence में Subject के स्थान पर रखा जाता है। इस Passive Subject के Number, Person और Verb के Tense के अनुसार Auxiliary Verb का प्रयोग किया जाता है।

2. जब Subject (कर्ता) के स्थान पर Someone, Somebody, Nobody, Anybody, Everybody, they या Indefinite subject हो तो Passive Verb के साथ उसका लोप हो जाता है। कुछ Sentences में I, We, You, He, She ऐसे agents को भी आवश्यकतानुसार Passive Verb के साथ लुप्त कर दिया जाता है। अतः Sentence के अर्थ को समझते हुए यह निर्णय लेना चाहिए कि सम्बन्धित Passive Sentence में Agent का प्रयोग आवश्यक है कि नहीं।

3. Active Voice के Subject को Passive Voice के Verb का Agent बना दिया है। अगर यह Agent Sentence के Meaning को स्पष्ट करने के लिए आवश्यक प्रतीत होता है तो उसे Sentence के अन्त में by या अन्य उपयुक्त Preposition लगाकर रख दिया जाता है, अन्यथा इसे हटा दिया जाता है।

4. केवल Transitive Verbs (सकर्मक क्रिया) के ही Voice बदले जा सकते हैं क्योंकि इनके साथ Objects होते हैं। Intransitive Verbs (अकर्मक क्रिया) का Voice नहीं बदले जा सकते हैं क्योंकि इनके साथ Objects नहीं होते।

5. Pronoun का प्रयोग जब Subject के रूप में होता है तब यह Nominative Case में रहता है, और जब इसका प्रयोग Object (कर्म) के रूप में होता है, तब यह Objective Case में रहता है।
Nominative Case : I, We, He, She, You, It, They
Objective Case : Me, Us, Him, Her, You, Them

1. Affirmative Sentence in Hindi

Affirmative Sentence में Was/Were का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।

Rules 
➣ इस Tense के Sentences में Singular Subject के साथ was being का प्रयोग होता है, और Plural Subject के साथ were being का प्रयोग होता है।

Structure
Passive Subject + was/were + being + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object

Examples:-

1. The thief was being punished.
(चोर को सजा दी जा रही थी।)

2. The results were being announced.
(परिणाम घोषित किए जा रहे थे।)

3. Stephen was being requested.
(स्टीफन से अनुरोध किया जा रहा था।)

4. She was being asked to vacate the room.
(उसे कमरा खाली करने के लिए कहा जा रहा था।)

5. The electricity bills were being paid.
(बिजली के बिलों का भुगतान किया जा रहा था।)

6. The thief was being arrested.
(चोर को गिरफ्तार किया जा रहा था।)

7. Loans were being given to the poor.
(गरीबों को कर्ज दिया जा रहा था।)

8. Ladies were being insulted.
(महिलाओं का अपमान किया जा रहा था।)

9. The poor were being helped.
(गरीबों की मदद की जा रही थी।)

10. Henry were being respected.
(हेनरी का सम्मान किया जा रहा था।)

2. Negative Sentence in Hindi 

Negative Sentences में 'was/were' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम Wasn't/Weren't लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।

Rules 
➣ Negative Sentence बनाने के लिए प्रत्येक Subject के साथ 'Was/Were not' लगाकर Verb की Past Participle (3rd Form) लगाते है।
➣ Was/Were के जगह पर Wasn't/Weren't का प्रयोग कर सकते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।

Structure
Passive Subject + was/were not + being + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object

Examples:-

1. A honest man was not being respected.
(एक ईमानदार आदमी का सम्मान नहीं किया जा रहा था।)

2. The old trees were not being cut.
(पुराने पेड़ों को नहीं काटा जा रहा था।)

3. He was not being arrested.
(उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा था।)

4. The patients were not being examined.
(मरीजों की जांच नहीं की जा रही थी।)

5. The police was not being informed.
(पुलिस को सूचना नहीं दी जा रही थी।)

6. The poor was not being helped.
(गरीबों की मदद नहीं की जा रही थी।)

7. She was not being blamed.
(उसे दोष नहीं दिया जा रहा था।)

8. He was not being selected in competition.
(उसे प्रतियोगिता में नहीं चुना जा रहा था।)

9. Nathan was not being respected.
(नाथन का सम्मान नहीं किया जा रहा था।)

10. She was not being awarded.
(उसे सम्मानित नहीं किया जा रहा था।)

3. Interrogative Sentence in Hindi 

Interrogative Sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में 'क्या' शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर 'Yes/No' में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के Structure को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।

Rules 
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ Was/Were से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद Was/Were का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।
➣ यदि Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य) में 'नहीं' शब्द भी हो, तो Subject और Verb के बीच not लगाते हैं।

Structure
Interrogative Sentence
Interrogative Word + was/were + Passive Subject + being + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object?
क्या से शुरू होने वाले वाक्य
Was/Were + Passive Subject + being + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object?

Examples:-

1. Was his honesty being praised?
(क्या उनकी ईमानदारी की तारीफ की जा रही थी?)

2. Why was Stephen being informed?
(स्टीफन को क्यों सूचित किया जा रहा था?)

3. How was an appointment letter being sent?
(नियुक्ति पत्र कैसे भेजा जा रहा था?)

4. Why was he being considered a great poet?
(उन्हें एक महान कवि क्यों माना जा रहा था?)

5. How was the snake being caught?
(सांप को कैसे पकड़ा जा रहा था?)

6. When were the prisoners being released?
(कैदियों को कब रिहा किया जा रहा था?)

7. How was the thief being punished?
(चोर को कैसे दंडित किया जा रहा था?)

8. Why was the thief being arrested?
(चोर को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा था?)

9. How was the bridge being repaired?
(पुल की मरम्मत कैसे हो रही थी?)

10. Why was he being informed?
(उसे क्यों सूचित किया जा रहा था?)

Post a Comment

Previous Post Next Post