English Sentence | Hindi Sentence |
---|---|
The bridge has been designed by the engineer. | पुल को इंजीनियर द्वारा डिजाइन किया गया है। |
A stadium is being built in our town. | हमारे शहर में एक स्टेडियम बनाया जा रहा है। |
English is being spoken all over the world. | अंग्रेजी पूरी दुनिया में बोली जा रही है। |
He had been beaten with a stick. | उसे डंडे से पीटा गया था। |
Every will have been informed about this. | प्रत्येक को इस बारे में सूचित किया गया होगा। |
जब Sentence का Subject (कर्ता) क्रिया का संपादन स्वयं नहीं करता हो बल्कि Verb उसी पर संपादित होती हो, तब उस Sentence में प्रयोग किए गये Verb को Passive Voice कहते हैं।
Points to remember:
1. Passive Voice के वाक्य में सामान्यतः Subject (कर्ता) नहीं होता। जैसे – "पत्र लिखा गया" इस वाक्य में Subject (कर्ता) नहीं है, पत्र लिखने वाला Subject (कर्ता) होगा। किसने पत्र लिखा यह वाक्य में नहीं बताया गया है।
2. Passive Voice के वाक्य में कभी-कभी द्वारा के साथ Subject (कर्ता) उल्लेख हो सकता है। जैसे – पत्र मेरे द्वारा लिखा गया है।
3. केवल Transitive Verbs (सकर्मक क्रिया) के ही Voice Change (Action से Passive) किये जा सकते हैं। क्योंकि इनके साथ Objects होते हैं। Intransitive Verbs (असकर्मक क्रिया) का Voice Change नहीं हो सकता क्योंकि इनका कोई Object नहीं होता।
4. Passive Voice के हिंदी वाक्य में साधारणतः क्रिया के साथ 'जाना' का रूप होता है। लेकिन कभी हिंदी के वाक्य को थोड़ा आसान बनाने के लिए क्रिया में जाना के रूप का प्रयोग नहीं करते। जैसे - पत्र लिखा जाना चाहिए के बजाय पत्र लिखना चाहिए ऐसा भी हम कह सकते हैं।
5. Pronoun का प्रयोग जब Subject के रूप में होता है तब यह Nominative Case में रहता है, और जब इसका प्रयोग Object (कर्म) के रूप में होता है, तब यह Objective Case में रहता है।
Nominative Case : I, We, He, She, You, It, They
Objective Case : Me, Us, Him, Her, You, Them
6. कुछ Active Sentence में Verb के बाद दो Objects रहते हैं। उनमें एक Direct Object और दूसरा Indirect Object होता है। जैसे – She told me a story यहां told के बाद दो Objects (me/story) आए हैं। इनमें "me" Indirect Object है और "story" Direct Object है।
Examples (उदाहरण)
1. They have been informed.
(उन्हें जानकारी दी गई है।)
2. He will be sent there.
(उसे वहां भेजा जाएगा।)
3. Nothing can be done now.
(अब कुछ भी नहीं किया जा सकता।)
4. English is spoken all over the world.
(अंग्रेजी सारी दुनिया में बोली जाती है।)
5. The lion is called the king of the jungle.
(शेर को जंगल का राजा कहा जाता है।)
6. Books are sold here.
(यहां किताबें बेची जाती हैं।)
7. Plants were watered by me.
(पेड़ों को पानी दिया गया।)
8. He was born in Mumbai.
(उसका जन्म मुंबई में हुआ।)
9. Everyone has been informed about this.
(हर एक को इस बारे में जानकारी दी गई है।)
10. The date of the meeting has been fixed.
(सभा की तारीख निश्चित की गई है।)
Kinds of Tense
Tense तीन प्रकार के होते हैं:
1. Present Tense
2. Past Tense
3. Future Tense
एक ही Tense में अलग-अलग प्रकार की Verbs होती हैं, इसलिए इन तीन मुख्य Tense के उपप्रकार बने हैं। प्रत्येक Tense के चार उपप्रकार होते हैं।
a. Simple Tense
b. Continuous Tense
c. Perfect Tense
d. Perfect Continuous Tense
अभी आपने देखा कि प्रत्येक Tense के चार उपकार हैं, इसका अर्थ यह हुआ कि Present Tense के चार प्रकार, Past Tense के चार प्रकार और Future काल के चार प्रकार है। सामान्यतः Present Perfect Continuous Tense, Past Perfect Continuous Tense, Future Perfect Continuous Tense और Future Continuous Tense का प्रयोग आधुनिक English में नहीं होता है। अतः कुल मिलाकर Passive Voice की संख्या आठ है।
1. Simple Present Tense
2. Simple Past Tense
3. Simple Future Tense
4. Present Continuous Tense
5. Past Continuous Tense
6. Present Perfect Tense
7. Past Perfect Tense
8. Future Perfect Tense
1. Simple Present Tense
Verb के जिस रुप से केवल इतना ही ज्ञात होता है कि कार्य Present Tense में ही हुआ है, लेकिन उसके Complete (पूर्ण) होने या Incomplete (अपूर्ण) होने का ज्ञात नहीं होता, उसे Simple Present Tense कहते हैं।
Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में जाता है, जाती है, जाते है अक्षर आते हैं।
Structure (रचना)
Passive Subject + is/am/are + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object
Examples (उदाहरण)
1. The meeting is cancelled.
(बैठक को रद्द किया जाता है।)
2. She is beaten with a stick.
(उसे डंडे से पीटा जाता है।)
3. He is considered a great poet.
(उन्हें एक महान कवि माना जाता है।)
4. The house is managed by her.
(घर का प्रबंधन उसके द्वारा किया जाता है।)
5. The students are punished by the teacher.
(छात्रों को शिक्षक द्वारा दंडित किया जाता है।)
2. Simple Past Tense
Verb के जिस रुप से यह ज्ञात होता है कि कार्य Past Tense (बीते समय) में हुआ था, उसे Simple Past Tense कहते हैं।Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में गया, गई, गए शब्द आते हैं।
Structure (रचना)
Passive Subject + was/were + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object
Example (उदाहरण)
1. The meeting was cancelled.
(बैठक रद्द कर दी गई।)
2. She was beaten with a stick.
(उसे डंडे से पीटा गया।)
3. He was considered a great poet.
(उसे एक महान कवि माना गया।)
4. The house was managed by her.
(घर का प्रबंधन उसके द्वारा किया गया।)
5. The students were punished by the teacher.
(छात्रों को शिक्षक द्वारा दंडित किया गया।)
3. Simple Future Tense
Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Future (आने वाले समय) में किया जाएगा, उसे Simple Future Tense कहते हैं।Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में जाएगा, जाएगी, जाएंगे अक्षर आते हैं।
Structure (रचना)
Passive Subject + will be + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object
Examples (उदाहरण)
1. The meeting will be cancelled.
(बैठक रद्द कर दी जाएगी।)
2. This road will be repaired.
(इस सड़क की मरम्मत की जाएगी।)
3. He will be considered a great poet.
(उन्हें एक महान कवि माना जाएगा।)
4. The house will be managed by her.
(उसके द्वारा घर का प्रबंधन किया जाएगा।)
5. The students will be punished.
(छात्रों को दंडित किया जाएगा।)
4. Present Continuous Tense
Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Present Tense में ही हो रहा है, किंतु अभी पूरा नहीं हुआ है, उसे Present Continuous Tense कहते हैं।
Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में जा रहा है, जा रही है, जा रहे हैं अक्षर आते हैं।
Structure (रचना)
Passive Subject + is/am/are + being + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object
Examples (उदाहरण)
1. The police are being informed.
(पुलिस को सूचित किया जा रहा है।)
2. She is being warned many times.
(उसे कई बार चेतावनी दी जा रही है।)
3. Milk is being used for making butter.
(दूध का उपयोग मक्खन बनाने के लिए किया जा रहा है।)
4. The results are being published.
(परिणाम प्रकाशित किए जा रहे हैं।)
5. The roads are being repaired.
(सड़कों की मरम्मत की जा रही है।)
5. Past Continuous Tense
Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Past Tense में पूरा नहीं हुआ, बल्कि कार्य जारी रहा था, उसे Past Continuous Tense कहते हैं।
Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में जा रहा था, जा रही थी, जा रहे थे अक्षर आते हैं।
Structure (रचना)
Passive Subject + was/were + being + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object
Examples (उदाहरण)
1. The thief was being arrested.
(चोर को गिरफ्तार किया जा रहा था।)
2. Loans were being given to the poor.
(गरीबों को कर्ज दिया जा रहा था।)
3. Ladies were being insulted.
(महिलाओं का अपमान किया जा रहा था।)
4. The poor were being helped.
(गरीबों की मदद की जा रही थी।)
5. Henry were being respected.
(हेनरी का सम्मान किया जा रहा था।)
6. Present Perfect Tense
Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Complete (पूर्ण) हो चुका है, लेकिन उसे Complete (पूर्ण) हुए अधिक देर नहीं हुआ है, उसे Present Perfect Tense कहते हैं।
Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में गया है, गई है, गए हैं अक्षर आते हैं।
Structure (रचना)
Passive Subject + have/has been + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object
Examples (उदाहरण)
1. The police have been informed.
(पुलिस को सूचित किया गया है।)
2. She has been warned many times.
(उसे कई बार चेतावनी दी गई है।)
3. The bridge has been repaired.
(पुल की मरम्मत की गई है।)
4. The results have been published.
(परिणाम प्रकाशित किया गया हैं।)
5. The roads have been repaired.
(सड़कों की मरम्मत की गई है।)
7. Past Perfect Tense
Verb के जिस रुप से कार्य Past Tense में समाप्त हो जाने का बोध होता है, उसे Past Perfect Tense कहते हैं।Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में गया था, गई थी, गए थे अक्षर आते हैं।
Structure (रचना)
Passive Subject + had been + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object
Example (उदाहरण)
1. Students had been awarded.
(छात्रों को सम्मानित किया गया था।)
2. The work had been completed.
(काम को पूरा किया गया था।)
3. All telephone wires had been cut.
(सभी टेलीफोन तारों को काट दिया गया था।)
4) Her watch had been stolen.
(उसकी घड़ी को चुराया गया था।)
5. The work had been completed.
(काम को पूरा किया गया था।)
8. Future Perfect Tense
Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Future (भविष्य) में समाप्त हो चुका होगा, उसे Future Perfect Tense कहते हैं।
Identification (पहचान)
हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में गया होगा, गई होगी, गए होंगे अक्षर आते हैं।
Structure (रचना)
Passive Subject + will have been + Past Participle (3rd Form) + by + Passive Object
Example (उदाहरण)
1. The thief will have been arrested.
(चोर को गिरफ्तार किया गया होगा।)
2. Loans will have been given to the poor.
(गरीबों को ऋण दिया गया होगा।)
3. The bridge will have been repaired.
(पुल की मरम्मत की गई होगी।)
4. The old trees will have been cut.
(पुराने पेड़ों को काटा गया होगा।)
5. She will have been given chance.
(उसे मौका दिया गया होगा।)