Past Perfect Continuous Tense सीखें हिन्दी में | परिभाषा और उदाहरण


Verb के जिस रुप से ज्ञात होता है कि कार्य Past Tense में कुछ समय तक जारी रहा, लेकिन अभी पूरा नहीं हुआ था, उसे Past Perfect Continuous Tense कहते हैं। पहचान के रूप में इस क्रिया के अंत में ता रहा था, ती रही थी, ते रहे थे, रहा था, रही थी, रहे थे इत्यादि मौजूद होते हैं। इस प्रकार के ज्यादातर वाक्यों में भूतकालिक समयसूचक शब्द निहित होते हैं और अंग्रेजी वाक्यों में had एवं for और since का प्रयोग किया जाता है।

Past Perfect Continuous Tense Examples in English to Hindi:-

  • He had been studying for two hours. ➔ वह दो घंटे से पढ़ाई कर रहा था।
  • I had been living here for three years. ➔ मैं यहां तीन साल से रह रहा था।
  • She had been listening to music for the last few hours. ➔ वह पिछले कुछ घंटों से संगीत सुन रही थी।
  • It had been raining for two hours. ➔ दो घंटे से बारिश हो रही थी।
  • You had been trying to disturb her. ➔ आप उसे परेशान करने की कोशिश कर रहे थे।

उपरोक्त Sentence में आये Verb (had been studying, had been living, had been listening और had been meeting) Had been + Present Participle (-ing Form) में प्रयुक्त है। Verb के ऐसे Forms को Past Perfect Continuous Tense कहां जाता है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Past Perfect Continuous Tense का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।

Past Perfect Continuous Tense की पहचान

हिन्दी Sentence (वाक्य) के अंत में ऐसी क्रिया को व्यक्त करने के लिए साधारणतः ता आ रहा था, ती आ रही थी, ते आ रहे थे आ सकता है (जैसे - वह दो महीने से कोशिश करता आ रहा था), लेकिन ता आ रहा था, ती आ रही थी, ते आ रहे थे यह अंत में हो तो वाक्य में थोड़ी कठिनता आती है। इसलिए हिंदी में कई बार हम ऐसी क्रिया व्यक्त करते समय ता आ रहा है की बजाय सिर्फ रहा था, रही थी, रहे थे प्रयोग करते हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि यहां पर समय के साथ 'से' का प्रयोग होता है (जैसे - मैं 2 घंटे से पढ़ रहा था)।

For/Since का प्रयोग 

कुछ वाक्य में समय सूचक शब्दों के लिए For/Since का प्रयोग होता है।
For का प्रयोग : जब अवधि (Period of Time) अर्थात् कितनी देर से/कितने समय से दिया रहे, तब For का प्रयोग होता है।
Since का प्रयोग : जब निश्चित समय (Point of Time) अर्थात् किस घड़ी/किस दिन/किस समय/किस साल दिया रहे, तो Since का प्रयोग होता है।

1. Affirmative Sentence in Hindi 

Affirmative Sentence में had been का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।

Structure
Subject + had been + Present Participle (-ing Form) + Other words

Examples:-

1. The children had been reading for two hours.
(बच्चे दो घंटे से पढ़ रहे थे।)

2. The snow had been falling continously all day.
(पूरे दिन बर्फ लगातार गिर रही थी।)

3. She had been wanting such a book for a long time.
(वह लंबे समय से ऐसी किताब चाह रही थी।)

4. He had been working hard for ten years.
(वह दस साल से कड़ी मेहनत कर रहा था।)

5. Jessica had been working at the bank for three years.
(जेसिका तीन साल से बैंक में काम कर रही थी।)

6. She had been singing a song.
(वह एक गाना गा रही थी।)

7. It had been raining for two hours.
(दो घंटे से बारिश हो रही थी।)

8. Henry had been watching TV for two hours.
(हेनरी दो घंटे से टीवी देख रहा था।)

9. You had been trying to disturb her.
(आप उसे परेशान करने की कोशिश कर रहे थे।)

10. He had been working in the office.
(वह कार्यालय में काम कर रहा था।)

2. Negative Sentence in Hindi 

Negative Sentences (नकरात्मक वाक्यों) में 'Had been' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम Hadn't been लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।

Rules 
➣ Negative Sentence बनाने के लिए प्रत्येक Subject के साथ had not been लगाकर Verb की Present Participle (-ing Form) लगाते है।
➣ had not के जगह पर hadn't का प्रयोग कर सकते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।

Structure
Subject + had not been + Present Participle (-ing Form) + Other words

Examples:-

1. He has not been writing a letter for an hour.
(वह एक घंटे से पत्र नहीं लिख रहा है।)

2. Emma had not been walking for 2 hours.
(एम्मा 2 घंटे से नहीं घूम रही थी।)

3. I had not been singing songs since morning.
(मैं सुबह से गाने नहीं गा जा रहा था।)

4. I had not been talking to him for many days.
(मै कई दिनों से उससे बात नहीं कर रहा था।)

5. It had not been raining for 2 hours last night.
(कल रात 2 घंटे से बारिश नहीं हो रही थी।)

6. He has not been playing since morning?
(वह सुबह से नहीं खेल रहा है?)

7. Jessica had not been playing in the team since last year.
(जेसिका पिछले साल से टीम में नहीं खेल रही थी।)

8. The children had not been making a noise for two hours.
(बच्चे दो घंटे से शोर नहीं कर रहे थे।)

9. She had not been studying since 4 o'clock.
(वह 4 बजे से पढ़ नहीं रहा था।)

10. I have not been writhing for two hours.
(मैं दो घंटे से नहीं लिख रहा हूं।)

3. Interrogative Sentence in Hindi 

Interrogative Sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में 'क्या' शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर 'Yes/No' में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के Structure को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।

Rules 
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ had से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद had का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।

Structure
Interrogative Sentence
Interrogative Word + had + Subject + been + Present Participle (-ing Form) + Other words?
क्या से शुरू होने वाले वाक्य
Had + Subject + been + Present Participle (-ing Form) + Other words?

Examples:-

1. Has the cow been grazing since 9 am?
(क्या गाय सुबह 9 बजे से चराई कर रही है?)

2. Why has she been talking to her friends for two hours?
(वह दो घंटे से अपने दोस्तों से क्यों बात कर रही है?)

3. Had she been learning English for six months?
(क्या वह छह महीने से अंग्रेजी सीख रही थी?)

4. Why has her family been living in London since 2008?
(2008 से उसका परिवार लंदन में क्यों रह रहा है?)

5. What had they been working since morning?
(वे सुबह से क्या काम कर रहे थे?)

6. Had Emma been washing clothes for an hour?
(क्या एम्मा एक घंटे से कपड़े धो रही थी?)

7. Since when had he been waiting for me?
(वह कब से मेरा इंतजार कर रहा था?)

9. Why had David been learning English for years?
(डेविड सालों से अंग्रेजी क्यों सीख रहा था?)

9. Had the teacher been teaching since morning?
(क्या शिक्षक सुबह से पढ़ा रहे थे?)

10. Had Nathan been missing his father for 40 minutes?
(क्या नाथन 40 मिनिट से अपने पापा को याद कर रहा था?)

Post a Comment

Previous Post Next Post