English Sentence | Hindi Sentence |
---|---|
He is coming from London. | वह लंदन से आ रहा है। |
India is a great country. | भारत एक महान देश है। |
There is a pen on the table. | मेज पर एक कलम है। |
His honesty is admirable. | उनकी ईमानदारी सराहनीय है। |
George will come here tomorrow. | जॉर्ज कल यहाँ आएगा। |
उपर्युक्त Sentence में आए शब्द London, India और Country स्थान के नाम है, Pen, Table और Water वस्तु के नाम है, Honesty मानवीय गुणों के नाम है। इस प्रकार से संसार में अनेक नाम है। यह समस्त नामों को हम Grammar की भाषा में Noun करते हैं।
किसी प्राणी, वस्तु, गुण, भाव, स्थिति या अवस्था के नाम को Noun कहते हैं।
Examples (उदाहरण)
1. My grandfather reads Times of India newspaper .
(मेरे दादाजी टाइम्स आफ इंडिया अखबार पढ़ते हैं।)
2. The sacred river of India is the Ganga.
(भारत की पवित्र नदी का नाम गंगा है।)
3. George is going to London.
(जॉर्ज लंदन जा रहा है।)
4. Do you want to learn English ?
(क्या आप अंग्रेजी सीखना चाहते हैं?)
5. Indians celebrate Diwali every year.
(भारतीय प्रत्येक वर्ष दिवाली मनाते हैं।)
6. Nathan have sent him a letter.
(नाथन ने उन्हें पत्र भेजा है।)
7. People admire her beauty .
(लोग उसकी सुंदरता की प्रशंसा करते हैं।)
8. I have invested him for lunch.
(मैंने उसे दोपहर के भोजन के लिए बुलाया है।)
9. Do you know the truth?
(क्या आप सच्चाई जानते हैं?)
10. There were five members in his family.
(उसके परिवार में पांच सदस्य थे।)
Kinds of Noun
Noun पांच प्रकार के होते हैं:
1. Proper Noun
2. Common Noun
3. Collective Noun
4. Material Noun
5. Abstract Noun
Proper Noun in Hindi
किसी Person (व्यक्ति), Object (वस्तु), Place (स्थान) इत्यादि के विशेष नाम को Proper Noun करते हैं।
Proper Noun वाले शब्दों की पहचान:
किसी Person (व्यक्ति), Object (वस्तु), Place (स्थान) आदि के विशेष नाम:
a. Person (व्यक्ति) – Gary, Stephen, Richard, Nathen, Henry आदि।
b. Place (स्थान) – London, New York, Paris, India आदि।
c. Object (वस्तु) – Ramayan, Bhagwadgeeta, Koran, Bible आदि।
Points to remember:
a. Proper Noun का पहला अक्षर हमेशा Capital Letter में लिखा जाता है।
b. Proper Noun एक Countable Noun है, जिनका गिनती करना संभव होता है।
Example (उदाहरण)
1. Mario was a wise king.
(मारियो एक बुद्धिमान राजा था।)
2. The Vikrant is a big shop.
(विक्रांत एक बड़ी दुकान है।)
3. Tommy is a good dog.
(टॉमी एक अच्छा कुत्ता है।)
4. The Tajmahal is a beautiful building.
(ताजमहल एक खूबसूरत इमारत है।)
5. London is the capital of England.
(लन्दन इंग्लैंड की राजधानी है।)
6. Henry will help you.
(हेनरी आपकी मदद करेंगे।)
7. Gary drinks milk everyday.
(गैरी रोज दूध पीता है।)
8. Richard is to visit China.
(रिचर्ड को चीन का दौरा करना है।)
9. Our team won the Paytm trophy.
(हमारी टीम ने पेटीएम ट्रॉफी जीती।)
10. Nathan have sent him a letter.
(नाथन ने उन्हें एक पत्र भेजा है।)
Common Noun in Hindi
जिस Noun से किसी विशेष या खास Person (व्यक्ति), Object (वस्तु), Animal (पशु) या Place (स्थान) का बोध नहीं हो बल्कि उसके समस्त जाती, प्रजाती का बोध हो, उसे Common Noun करते हैं।
Common Noun वाले शब्दों की पहचान:
जिस Noun से Person (व्यक्ति), Object (वस्तु), Animal (पशु) या Place (स्थान) से समस्त जाती, प्रजाती का बोध हो:
a. Person (व्यक्ति) – boy (लड़का), girl (लड़की), man (आदमी), women (महिला), student (छात्र) आदि।
b. Place (स्थान) – village (गाँव), town (नगर), city (शहर), country (देश) आदि।
c. Object (वस्तु) – pen (कलम), pencil (पेंसिल), desk (मेज़), table (मेज), chair (कुर्सी) आदि।
Points to remember:
a) Common Noun दो प्रकार के होते हैं:
1. Countable Noun जिनका गिनती करना संभव होता है; जैसे - pen, pocket, cows, children, bicycle, आदि।
2. Uncountable Noun जिनका गिनती करना संभव नहीं होता है; जैसे - milk, grass, hair, stars आदि।
Examples (उदाहरण)
1. He was not born in this country.
(वह इस देश में पैदा नहीं हुआ था।)
2. We must save the water for our future.
(हमें अपने भविष्य के लिए पानी को बचाना चाहिए।)
3. Milk is very essential nutrition for newborn baby.
(नवजात शिशु के लिए दूध बहुत आवश्यक पोषण है।)
4. Don’t keep hot water in this bottle.
(इस बोतल में गर्म पानी न रखें।)
5. This crime is punishable under law.
(यह अपराध कानून के तहत दंडनीय है।)
6. My mother is cooking food.
(मेरी मां भोजन पका रही है।)
7. This is my beautiful village.
(यह मेरा खूबसूरत गाँव है।)
8. We all live on a planet in the solar system.
(हम सभी सौर मंडल में एक ग्रह पर रहते हैं।)
9. Do you need money for further education?
(क्या आपको आगे की शिक्षा के लिए पैसे की आवश्यकता है?)
10. He has written a book on local architecture.
(उसने स्थानीय वास्तुकला पर एक किताब लिखी है।)
Collective Noun in Hindi
वह Noun जिससे एक ही प्रकार के Persons (व्यक्तियों) या Objects वस्तुओं के Group (समूह) या Herd (झुंड) का बोध हो, उसे Collective Noun कहते हैं।
Collective Noun वाले शब्दों की पहचान:
जिस Noun से Persons (व्यक्तियों) या Objects (वस्तुओं) के Group (समूह) या Herd (झुंड) का बोध हो:
1. Persons (व्यक्तियों)
a. A group of students (छात्रों का एक समूह)
b. A swarm of ants (चींटियों का झुंड)
c. A flock of birds (पक्षियों का झुंड)
d. A troop of childrens (बच्चों की एक टुकड़ी)
e. A circle of friends (दोस्तों का एक घेरा)
2. Objects (वस्तुओं)
a. A bunch of keys (चाबियों का एक गुच्छा)
b. A heap of rubbish (कूड़ा-कचरा का ढेर)
c. A pair of socks (मोजे की एक जोड़ी)
d. A troop of children (बच्चों की टुकड़ी)
e. A bunch of flowers (फूलों का एक गुच्छा)
Examples (उदाहरण)
1. The bench of judges gave the verdict on the case.
(न्यायाधीशों की पीठ ने मामले पर फैसला दिया।)
2. The committee discussed the proposal.
(समिति ने प्रस्ताव पर चर्चा की।)
3. The colony of ants was working together.
(चींटियों की कॉलोनी एक साथ काम कर रही थी।)
4. A crowd gathered to watch the performance.
(प्रदर्शन देखने के लिए भीड़ एकत्र हुई।)
5. The herd of cows was grazing in the field.
(गायों का झुंड मैदान में चराई कर रहा था।)
6. The library of books was filled with knowledge.
(पुस्तकों की लाइब्रेरी ज्ञान से भरी हुई थी।)
7. The swarm of bees attacked the sheep.
(मधुमक्खियों के झुंड ने भेड़ों पर हमला किया।)
8. A group of monkeys that walk together in large numbers.
(बंदरों का एक समूह जो बड़ी संख्या में एक साथ चलता है।)
9. The football team was congratulated by the principal.
(फुटबॉल टीम को प्रिंसिपल द्वारा बधाई दी गई थी।)
10. The mob was getting crazier with time.
(भीड़ समय के साथ पागल हो रही थी।)
Material Noun in Hindi
नापी-तौली जाने वाली Object (वस्तु) के नाम को Material Noun कहते हैं, यह ऐसी Object (वस्तु) का बोध कराते हैं, जिन्हें हम खाते, पीते या नापते और तौलते हैं, ऐसी Object (वस्तु) को गिना नहीं जा सकता, यह Mass (परिमाण) को express करते हैं।
कुछ मुख्य Material Noun:
Diamond (हीरा), Water (पानी), Rock (पत्थर), Petrol (पेट्रोल), Oil (तेल), Silver (चांदी), Gold (सोना), Silver (चांदी), Steel (स्टील), Water (पानी), Sand (बालू), आदि।
Examples (उदाहरण)
1. She wore a dress made of silk.
(उसने रेशम से बनी एक पोशाक पहनी थी।)
2. Henry bought a leather purse.
(हेनरी ने एक चमड़े का पर्स खरीदा।)
3. The gold in the necklace is very shiny.
(हार में सोना बहुत चमकदार है।)
4. The window is made of glass.
(खिड़की कांच से बनी है।)
5. The table is made of wood.
(मेज लकड़ी से बना है।)
6. We need honey for the cake.
(हमें केक के लिए शहद की जरूरत है।)
7. He drank a glass of water.
(उसने एक गिलास पानी पिया।)
8. The ball is made of rubber.
(गेंद रबर से बनी है।)
9. We need wood for the fire.
(हमें आग के लिए लकड़ी की जरूरत है।)
10. The toy was made of colorful plastic.
(खिलौना रंगीन प्लास्टिक से बना था।)
Abstract Noun in Hindi
वह Noun जिसे हम देख या छू नहीं सकते केवल अनुभव द्वारा समझ सकते हैं, उसे Abstract Noun कहते हैं।
कुछ मुख्य Abstract Noun:
health (स्वास्थ्य), boyhood (लड़कपन), childhood (बचपन), life (जीवन), sleep (नींद) आदि।
Points to remember:
a. Abstract Noun का प्रयोग कभी Plural Number में नहीं किया जाता।
b. Abstract Noun एक Uncountable Noun है, जिनका गिनती करना संभव नहीं होता है।
Examples (उदाहरण)
1. Your friendship is very important to me.
(आपकी दोस्ती मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।)
2. She had only spoken the truth.
(उसने केवल सच बोला था।)
3. He thought that crying was a sign of weakness.
(उसने सोचा कि रोना कमजोरी का संकेत था।)
4. We all admired the beauty of the sunset.
(हम सभी ने सूर्यास्त की सुंदरता की प्रशंसा की।)
5. Her eyes shone with happiness.
(उसकी आँखें खुशी से चमक गईं।)
6. The beauty of the city amazed her.
(शहर की सुंदरता ने उसे चकित कर दिया।)
7. She spent most of her childhood in London.
(उसने अपना अधिकांश बचपन लंदन में बिताया।)
8. Jenny had to laugh at her own foolishness.
(जेनी को अपनी मूर्खता पर हंसना पड़ा।)
9. They formed a close friendship at college.
(उन्होंने कॉलेज में करीबी दोस्ती का गठन किया।)
10. She has earned the love and respect of many people.
(उसने कई लोगों का प्यार और सम्मान अर्जित किया है।)