Simple Past Tense सीखें हिन्दी में | परिभाषा और उदाहरण

Verb के जिस रुप से यह ज्ञात होता है कि कार्य Past Tense (बीते समय) में हुआ था, उसे Simple Past Tense कहते हैं। हिंदी में वाक्यों की बनावट इस प्रकार रहती है कि क्रिया के अंत में 'या, यी, ये' शब्द अथवा 'आ, ई, ए' इत्यादि होते है। इस tense के सकरात्मक अंग्रेजी वाक्यों में क्रिया के Second form (V2) का प्रयोग किया जाता है। Affirmative Sentences को छोड़कर बाकी सभी वाक्यों में did का प्रयोग किया जाता है।

Simple Past Tense Examples in English to Hindi:-

  • He went to London yesterday.➔ वह कल लंदन गए थे।
  • I bought this pen in New York. ➔ मैंने यह पेन न्यूयॉर्क में खरीदा था।
  • She always invited me to dinner. ➔ आप मुझे बता सकते थे।
  • He was very poor. ➔ वह बहुत गरीब था।
  • Police caught the thief. ➔ पुलिस ने चोर को पकड़ा।

उपरोक्त Sentence में आये Verb (went, bought, invited, was और caught) 2nd Form (रूप) में प्रयुक्त है। Verb के ऐसे Form को Simple Past Tense कहा जाता है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Simple Past Tense का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।

Simple Past Tense की पहचान

हिन्दी Sentences (वाक्यों) की मूल क्रिया के अंत में 'या, यी, ये' शब्द अथवा 'आ, ई, ए' अक्षर आते हैं।

Points to remember :

1. किसी भी (Number या Person) Subject के साथ Verb (2nd Form) का प्रयोग होता है। जैसे-
a. He pushed me over.  उसने मुझे धक्का दिया।
b. We played cricket.  हमने क्रिकेट खेला।

2. जब Verb के रूप में was/were/had का प्रयोग करना होता है तब इसके बाद Noun या कोई अन्य उपयुक्त Complement देना अनिवार्य हो जाता है। जैसे-
a. He was happy.  वह ख़ुश था।
b. They were farmers.  वे किसान थे।

1. Affirmative Sentence in Hindi 

Affirmative Sentence में Simple Past Tense का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।

Rules 
➣ इस Tense के Sentences में प्रत्येक Subject के साथ Verb की 2nd Form का प्रयोग होता है।

Structure
Subject + Verb (2nd Form) + Object / Complement

Examples:-

1. You bought this book yesterday. 
(आपने यह किताब कल खरीदी।)

2. The teacher punished the students. 
(शिक्षक ने छात्रों को दंडित किया।)

3. He woke up late in the morning. 
(वह सुबह देर से उठा।)                          

4. Stephen made mistakes. 
(स्टीफन से गलतियां हुईं।)

5. He gave me good advice. 
(उसने मुझे अच्छी सलाह दी।)

6. Mario told the truth.
(मारियो ने सच बोला।)

7. Warren wrote this poem.
(वारेन ने यह कविता लिखी।)

8. Police caught the thief.
(पुलिस ने चोर को पकड़ा।)

9. He stole your purse.
(उसने आपका पर्स चुराया।)

10. Sabrina abused him.
(सबरीना ने उसे गाली दी।)

2. Negative Sentence in Hindi 

Negative Sentence में 'did' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम didn't लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।

Rules 
➣ Negative Sentence बनाने के लिए प्रत्येक Subject के साथ did not लगाकर Verb की 1st Form लगाते है।
➣ did not के जगह पर didn't का प्रयोग करते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।

Structure
Subject + did not + Verb (1st Form) + Object / Complement

Examples:-

1. Nathan did not listen to his speech yesterday.
(नाथन ने कल उनका भाषण नहीं सुना।)

2. I did not talk to him about it.
(मैंने उससे इस बारे में बात नहीं की।)

3. He did not challenge you.
(उसने आपको चुनौती नहीं दी।)

4. Warren did not write his address.
(वारेन ने उनका पता नहीं लिखा।)

5. He did not ask me.
(उसने मुझसे नहीं पूछा।)

6. Henry did not speak the truth.
(हेनरी ने सच नहीं बोला।)

7. The shopkeeper did not give me sugar.
(दुकानदार ने मुझे चीनी नहीं दी।)

8. He did not extinguish the candle.
(उसने मोमबत्ती नहीं बुझाई।)

9. He did not come first in the race.
(वह दौड़ में प्रथम नहीं आया।)

10. Gary did not buy this book in London.
(गैरी ने यह किताब लंदन में नहीं खरीदी।)

3. Interrogative Sentence in Hindi 

Interrogative Sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में 'क्या' शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर 'Yes/No' में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के Structure को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।

Rules 
➣ प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentence) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ did से किया जाता है। 
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद did का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।
➣ यदि Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य) में 'नहीं' शब्द भी हो, तो Subject और Verb के बीच not लगाते हैं।

Structure
Interrogative Sentence
Interrogative Word + did + Subject + Verb (1st Form) + Object / Complement?
क्या से शुरू होने वाले वाक्य
Did + Subject + Verb (1st Form) + Object / Complement?

Examples:-

1. How did Warren go there?
(वॉरेन वहां कैसे गया?)

2. When did he come here?
(वह यहाँ कब आया?)

3. Did Gary work ten hours?
(क्या गैरी ने दस घंटे काम किया?)

4. When did he comes home?
(वह घर कब आया?)

5. Did the boys sing a song?
(क्या लड़कों ने गाना गाया?)

6. Did he respect teachers?
(क्या उसने शिक्षकों का सम्मान किया?)

7) Why did she come here?
(वह यहाँ क्यों आई?)

8. Did cows eat grass?
(क्या गायों ने घास खाई?)

9. Did she go to school?
(क्या वह स्कूल गई?)

10. Why did he takes tea without sugar?
(उसने बिना चीनी की चाय क्यों ली?)

Post a Comment

Previous Post Next Post