Pronoun in Hindi – Definition, Types and Examples


Pronoun उस शब्द को कहते हैं, जो किसी Noun के बदले में प्रयोग किया जाता है। आम तौर पर आप जानते हैं, कि Noun के repetition (दुहराव) को रोकने के लिए ही Pronoun का प्रयोग किया जाता है। किसी भी Sentence में एक ही Noun को बार-बार प्रयोग करने से Sentence कि सुंदरता खत्म हो जाती है, अर्थात Sentence भद्दा लगता है। यही मुख्य कारण है, कि Noun के बदले Pronoun का प्रयोग किया जाता है।

English Sentence Hindi Sentence
Henry is my friend. He is studying. हेनरी मेरा दोस्त है। वो अध्ययन कर रहा है।
This is a table. It is made of wood.यह एक टेबल है। यह लकड़ी से बना है।
George is my friend. He is a teacher.जॉर्ज मेरा दोस्त है। वह एक शिक्षक हैं।
There are fifty boys in my class.मेरी क्लास में पचास लड़के हैं। 
They all agreed with one another.
वे सभी एक दूसरे से सहमत थे।

उपर्युक्त Sentences में आये शब्द He, She और They किसी-ना-किसी Noun के बदले में प्रयोग किए गए हैं। He का प्रयोग Henry के बदले में, It का प्रयोग Table के बदले में, He का प्रयोग George के बदले में, They का प्रयोग Boys के बदले में प्रयोग किया गया है। यह सारे शब्द Grammar की भाषा में Pronouns कहलाते हैं।

Sentence में Noun के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को Pronoun कहते हैं।

Points to remember:
Noun के person, number, gender तथा case के मुताबिक ही Pronoun का प्रयोग होता है।

Examples (उदाहरण)

1. She has just talked to me.
(उसने सिर्फ मुझसे बात की है।)

2. This house is mine and that is yours.
(यह घर मेरा है और वह घर तुम्हारा है।)

3. He will have reached home.
(वह घर पहुँच गया होगा।)

4. Which of the pens do you want?
(आप कौन सा पेन चाहते हैं?)

5. We met the girls who were rewarded.
(हम उन लड़कियों से मिले जिन्हें पुरस्कृत किया गया था।)

6. Any of you can attend the function.
(आप में से कोई भी समारोह में भाग ले सकता है।)

7. I am just completed my work.
(मैं अभी अपना काम पूरा कर रहा हूं।)

8. Each of the girls contributed fifty rupees.
(प्रत्येक लड़की ने पचास रुपये का योगदान दिया।)

9. They all agreed with one another.
(वे सभी एक दूसरे से सहमत थे।)

10. We should leave friendship now.
(हमें अब दोस्ती छोड़ देनी चाहिए।)

Kinds of Pronoun
Pronoun दस प्रकार के होते हैं:
1. Personal Pronoun
2. Possessive Pronoun
3. Demonstrative Pronoun
4. Distributive Pronoun
5. Reciprocal Pronoun
6. Reflexive Pronoun
7. Emphasizing Pronoun
8. Indefinite Pronoun
9. Relative Pronoun
10. Interrogative Pronoun

1. Personal Pronoun

वह Pronoun जो किसी Person (व्यक्ति) या Thing (वस्तु) के लिए प्रयोग किया जाता है, Personal Pronoun कहलाता हैं।

Points to remember:
कभी-कभी Adjective या Pronoun में फर्क करने में Confusion (उलझन) होता है। यहां यह समझ लेना आवश्यक है, कि Pronoun का प्रयोग Noun के बदले में होता है। इसलिए Pronoun के साथ Noun का प्रयोग नहीं होता। जब Pronoun के साथ Noun का प्रयोग हो जाता है, तब वह Pronoun Adjective में Change (परिवर्तन) कर जाता है।

Examples (उदाहरण)

1. They were praising you.
(वे आपकी प्रशंसा कर रहे थे।)

2. I go to school by cycle.
(मैं साइकिल से स्कूल जाता हूं।)

3. This cow is yours.
(यह गाय आपकी है।)

4. She had forgotten me.
(वह मुझे भूल गई थी।)

5. They will be laughing.
(वे हंस रहे होंगे।)

6. I can run faster than you.
(मैं तुमसे ज्यादा तेज दौड़ सकता हूं।)

7. Do you know them?
(क्या तुम उन्हें जानते हो?)

8. He had invited them.
(उसने उन्हें आमंत्रित किया था।)

9. I have helped the poor.
(मैंने गरीबों की मदद की है।)

10. She can climb up this tree.
(वह इस पेड़ पर चढ़ सकती है।)

Kinds of Personal Pronoun
Personal Pronoun तीन प्रकार के होते हैं:
1. First Person
2. Second Person
3. Third Person

a. First Person

बोलने वाले या लिखने वाले व्यक्ति अपने लिए जिन Pronoun का प्रयोग करते है, उसे First Person कहते हैं। जैसे : I (मैं), me (मुझे), we (हम), us (हमें)।

Examples (उदाहरण)
1. You love me. ➔ 
आप मुझे प्यार करते हो।
2. That book is mine. ➔ वह किताब मेरी है।
3. They help us. ➔ वे हमारी मदद करते हैं।
4. These pens are ours. ➔ ये पेन हमारे हैं।
5. I know her. ➔ मैं उसे जानता हूँ।

b. Second Person

बोलने वाला या लिखने वाला, सुनने वाले या पढ़ने वाले के लिए जिन Pronoun का प्रयोग किया जाता हैं, उसे Second Person कहते हैं। जैसे : you (आप), your (तुम्हारी)।
Examples (उदाहरण)
1. You are a good actor. ➔ आप एक अच्छे अभिनेता हैं।
2. She love you. ➔ वह तुमसे प्यार करती है।
3. This book is yours. ➔ यह किताब आपकी है।
4. You admire him. ➔ आप उसकी प्रशंसा करते हैं।
5. You have no money. ➔ आपके पास पैसे नहीं हैं।

c. Third Person

यह वह Person (व्यक्ति) अथवा Thing (वस्तु) होती है, जिसके विषय में बात की जाती है, लेकिन वह अनुपस्थित होता है, उसे Third Person कहते हैं। जैसे : he (वह), him (उसे), she (वह), her (उसके), it (यह), they (वे)।

Examples (उदाहरण)
1. She hates me. ➔ वह मुझसे घृणा करती है।
2. They read in this school. ➔ वे इसी स्कूल में पढ़ते हैं।
3. Those bells are theirs. ➔ वे घंटियाँ उनकी हैं।
4. This building is his. ➔ यह इमारत उसकी है।
5. He has lost my notebooks. ➔ उसने मेरी नोटबुक खो दी है।

2. Possessive Pronoun

जिस Pronoun का प्रयोग Possession (अधिकार) या Ownership (स्वामित्व) का बोध कराने के लिए किया जाता है, उसे Possessive Pronoun कहते हैं।

कुछ मुख्य Possessive Pronoun:
Mine (मेरा, मेरी), ours (हमारा, हमारी), yours (आपका, आपकी), his (उसके), hers (उसकी), theirs (उनके, उनकी) आदि।

Examples (उदाहरण)

1. That book is yours.
(वह किताब आपकी है।)

2. That chair are theirs.
(वह कुर्सी उनकी है।)

3. This bag is not mine.
(यह बैग मेरा नहीं है।)

4. This cow is yours.
(यह गाय आपकी है।)

5. This house is not yours.
(यह घर तुम्हारा नहीं है।)

6. That house will be hers.
(वह घर उसका होगा।)

7. This book is not mine.
(यह किताब मेरी नहीं है।)

8. This pen was not yours.
(यह कलम आपकी नहीं थी।)

9. This house is not hers.
(यह घर उसका नहीं है।)

10. This Bicycle is not mine.
(यह साइकिल मेरी नहीं है।)

3. Demonstrative Pronoun

जिस Pronoun का प्रयोग किसी Person (व्यक्ति) या Thing (वस्तु) को Indicated (सूचित/निर्देशित) करने के लिए करने के लिए किया जाता है, उसे Demonstrative Pronoun कहते हैं।

कुछ मुख्य Demonstrative Pronoun:
This (यह), That (वह), These (ये) और Those (वे)।

Points to remember:
1. This (यह) और That (वह) का प्रयोग पास के Person (व्यक्ति) या Thing (वस्तु) को Indicated (सूचित/निर्देशित) करने के लिए करते हैं। जबकि These (ये) और Those (वे) का प्रयोग दूर के Person (व्यक्ति) या Thing (वस्तु) को Indicated (सूचित/निर्देशित) करने के लिए करते हैं।
2. यदि Demonstrative Pronoun (This, That, These और  Those) के पास Noun आते हैं, तो ये Demonstrative Adjective का काम करते हैं।

Examples (उदाहरण)

1. That is a girl.
(वह लड़की है।)

2. This is my book.
(यह मेरी किताब है।)

3. This is not gold.
(यह सोना नहीं है।)

4. This is my umbrella.
(यह मेरा छाता है।)

5. That is an umbrella.
(वह छाता है।)

6) These are not flowers.
(ये फूल नहीं हैं।)

7. These are blankets.
(ये कंबल हैं।)

8. That was not George.
(वह जॉर्ज नहीं था।)

9. Is that a cow?
(क्या वह गाय है?)

10. This is a new house.
(यह एक नया घर है।)

4. Distributive Pronoun

जब Each, Either तथा Neither का प्रयोग Pronoun के Form में होता है, तब उसे Distributive Pronoun कहते हैं। इसका प्रयोग दो या दो में से एक को अलग करने के लिए होता है।

कुछ मुख्य Distributive Pronoun:
Each (प्रत्येक), Either (दो में से कोई एक), None (कोई नहीं), Neither (दो में से कोई भी नहीं), Every one (हर कोई), Both (दोनों), All (सब) आदि।

Points to remember:

1. Distributive Pronoun हमेशा Singular Number में होते हैं, तथा इनके साथ Singular Verb (एकवचन क्रिया) का ही प्रयोग होता है।
Each of the boys won a prize. ➔ प्रत्येक लड़कों ने एक पुरस्कार जीता।
Either of you can stay. ➔ या तो आप रह सकते हैं।

2. जब Each, Either, Any, Anyone, None और Neither का प्रयोग Singular Noun के पहले होता है, तब इसे Distributive Adjective कहते है।
Each boy won a prize. ➔ प्रत्येक लड़के ने एक पुरस्कार जीता।
Either road leads to the station. ➔ या तो सड़क स्टेशन की ओर जाती है।

3. Each of, Either of, Neither of  के बाद Plural Noun के पहले the का प्रयोग होता है।
a. Each of the boys has a note book. ➔ प्रत्येक लड़कों के पास एक नोट बुक है।
b. Neither of the two girls is guilty. ➔ दोनों में से कोई भी लड़की दोषी नहीं है।

Rules (नियम)
1. Each (प्रत्येक) का प्रयोग दो या दो से अधिक Persons (व्यक्तियों) या Things (वस्तुओं) के लिए होता है।
a. Each of the two students was honest. ➔ दोनों छात्रों में से प्रत्येक ईमानदार था।
b. Each of the boys is laborious. ➔ प्रत्येक लड़का परिश्रमी है।

2. Either का प्रयोग "दो में से कोई एक" के अर्थ में होता है, ना कि दो से अधिक Persons (व्यक्तियों) या Thing (वस्तुओं) के लिए।
a. Either of these two pens is not good. ➔ इन दोनों में से कोई भी पेन ठीक नहीं है।
b. Either of you can take this book. ➔ आप में से कोई भी इस पुस्तक को ले सकता है।

3. Neither का प्रयोग "दो में से कोई भी नहीं" के अर्थ में Persons (व्यक्तियों) या Things (वस्तुओं) के लिए होता है, ना कि दो से अधिक Persons (व्यक्तियों) या Things (वस्तुओं) के लिए।
a. Neither of these two girls is active. ➔ इन दोनों लड़कियों में से कोई भी सक्रिय नहीं है।
b. Neither of the two house is safe. ➔ दोनों में से कोई भी घर सुरक्षित नहीं है।

4. None का प्रयोग "दो से अधिक Persons (व्यक्तियों) या Things (वस्तुओं) में से कोई भी नहीं" के अर्थ में होता है।
a. None of the five boys is laborious. ➔ पांच लड़कों में से कोई भी परिश्रमी नहीं है।
b. None of these three girls is active. ➔ इन तीनों लड़कियों में से कोई भी सक्रिय नहीं है।

5. Each of, Either of, Neither of के बाद Plural Noun या Plural Pronoun का प्रयोग होता है।
a. Either of the boys has a note book. ➔ या तो लड़कों के पास नोट बुक है।
b. Neither of the girls is guilty. ➔ दोनों में से कोई भी लड़की दोषी नहीं है।

Examples (उदाहरण)

1. Either of you can take this book.
(आप में से कोई भी इस पुस्तक को ले सकता है।)

2. Neither of two servants told the truth.
(न तो दो नौकरों ने सच कहा।)

3. Either of the two roads leads to the railway station.
(दोनों सड़कों में से कोई एक रेलवे स्टेशन की ओर जाता है।)

4. Neither of the two guests turned up.
(दोनों में से कोई भी मेहमान नहीं निकला।)

5. Each of you is guilty.
(आप में से प्रत्येक दोषी है।)

6. I did not buy anyone of the three pens.
(मैंने तीनों पेन में से किसी को नहीं खरीदा।)

7. Neither of the two boys was present.
(दोनों में से कोई भी लड़का मौजूद नहीं था।)

8. Answer either of the two questions.
(दोनों प्रश्नों के उत्तर दो।)

9. Neither of the three sisters married.
(तीनों बहनों में से किसी ने भी शादी नहीं की।)

10. Each of the students contributed fifty rupees.
(प्रत्येक छात्र ने पचास रुपये का योगदान दिया।)

5. Reciprocal Pronoun

Each other तथा One another को Reciprocal Pronoun कहां जाता है, क्योंकि यह Reciprocal relationship (पारस्परिक संबंध) को express (अभिव्यक्त) करते हैं।

कुछ मुख्य Reciprocal Pronoun:
Each other (एक दूसरे), One another (एक दूसरे)

Points to remember:
Each other का प्रयोग दो Persons (व्यक्तियों) या Things (वस्तुओं) के लिए होता है, जबकि One another का प्रयोग दो से अधिक Persons (व्यक्तियों) या Things (वस्तुओं) के लिए होता है।

Rules (नियम)
1. Each other तथा One another का प्रयोग Subject के रूप में नहीं होता है।
2. Each other तथा One another का प्रयोग Verb या Preposition के रूप में होता है।
a. They loved each other. ➔ वे एक दूसरे से प्यार करते थे।
b. All family quarrelled with one another. ➔ सभी परिवार आपस में झगड़ पड़े।

Examples (उदाहरण)

1. All of them hate one another.
(सभी एक दूसरे से नफरत करते हैं।)

2. Both of us mocked at each other.
(हम दोनों ने एक दूसरे का मजाक उड़ाया।)

3. They all agreed with one another.
(वे सभी एक दूसरे से सहमत थे।)

4. Little children love one another.
(छोटे बच्चे एक दूसरे से प्यार करते हैं।)

5. They all gave evidence against one another.
(सभी ने एक दूसरे के खिलाफ सबूत दिए।)

6. The two men hate each other.
(दो आदमी एक दूसरे से नफरत करते हैं।)

7. They all loved one another.
(वे सभी एक दूसरे से प्यार करते थे।)

8. We should all love one another.
(हम सभी को एक दूसरे से प्यार करना चाहिए।)

9. They loved each other.
(वे एक दूसरे से प्यार करते थे।)

10. The four brothers love one another.
(चारों भाई एक दूसरे से प्यार करते हैं।)

6. Reflexive Pronoun 

जब Sentence में myself, ourselves, yourself, himself, herself और themselves आदि के प्रयोग से काम करने का आसर स्वयं (खुद) Subject पर पढ़ना प्रतीत होता है, तब उसे Reflexive Pronoun कहां जाता है।

Examples (उदाहरण)

1. You hurt yourself.
(तुमने अपने आप को चोट पहुंचाया।)

2. She is washing clothes herself. 
(वह खुद कपड़े धो रही है।)

3. They were talking among themselves. 
(वे आपस में बातचीत कर रहे थे।)

4. Some people always talk about themselves.
(कुछ लोग हमेशा अपने बारे में ही बात करते हैं।)

5. We often deceive ourselves. 
(हम अक्सर अपने आप को धोका देते हैं।)

6. They bought a new house for themselves. 
(उन्होंने खुद के लिए एक नया घर खरीदा है।)

7. You do not blame yourself.
(तुम खुद को दोष मत दो।)

8. The prisoner hanged himself. 
(कैदी ने अपने आप को फांसी लगा दी।)

9. Please tell me something about yourself.
(आप अपने बारे में कुछ बताइये। )

10. She can go home by herself.
(वह अपने आप घर जा सकती है।)

7. Emphasizing Pronoun 

जब myself, ourselves, yourself, himself, herself और themselves आदि कहां प्रयोग वाक्य में किसी Noun या Pronoun पर जोर देने के लिए होता है, तब इन्हें Emphasizing Pronoun कहा जाता है।

Examples (उदाहरण)

1. I myself am learning to play the piano.
(मैं स्वयं ही पियानो बजाना सीख रहा हूं।)

2. Jessica herself designed the dress. 
(जेसिका स्वयं ही पोशाक डिजाइन की।)

3. They themselves admitted their mistake. 
(उन्होंने स्वयं ही अपनी गलती स्वीकार की।)

4. He himself cooked dinner for the family.
(उसने खुद ही परिवार के लिए रात का खाना पकाया।)

5. Emma herself designed her wedding dress.
(एम्मा ने खुद अपनी शादी की पोशाक डिजाइन की।)

6. He himself went there. 
वह स्वयं ही वहाँ गया।)

5. We ourselves are responsible for the outcome.
(हम स्वयं परिणाम के लिए जिम्मेदार हैं।)

6. They themselves took the decision.
(उन्होंने स्वयं निर्णय लिया।)

7. You yourself are responsible. 
(आप स्वयं ही जिम्मेदार हैं।)

8. They themselves discovered the solution to the problem.
(उन्होंने स्वयं ही समस्या का समाधान खोज लिया।)

9. We ourselves organized the charity event.
(हमने स्वयं ही चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया।)

10. She herself admitted it.
(उसने स्वयं इसे कबूल किया।)

8. Indefinite Pronoun

जिस Pronoun से किसी निश्चित Person (व्यक्ति) या Thing (वस्तु) का बोध नहीं हो, उसे Indefinite Pronoun कहते हैं।

कुछ मुख्य Indefinite Pronoun:
everybody (हरेक), somebody (कोई), anybody (कोई), nobody (कोई नहीं), everyone (हर कोई), someone (कोई न कोई), anyone (कोई व्यक्ति), no one (कोई नहीं), few (कुछ), everything (सब कुछ), something (कुछ कुछ), many (अनेक), none (कोई नहीं) आदि।

Points to remember:
जब some, all, many, one, any इत्यादि के साथ हम Noun का प्रयोग करते हैं, तब  ये Adjective कहलाते हैं। जैसे इन Sentences में some और any Adjective है।
1. Some boys are ready. ➔ कुछ लड़के तैयार हैं।
2. Any fool can do it. ➔ कोई भी मूर्ख इसे कर सकता है।  

Examples (उदाहरण)

1. Everyone believed him.
(हर कोई उस पर विश्वास करता था।)

2. Somebody has stolen my watch.
(किसी ने मेरी घड़ी चुरा ली है।)

3. Nobody was there to save the drowning child.
(डूबते हुए बच्चे को बचाने के लिए कोई नहीं था।)

4. You can meet any of these heroes.
(आप इनमें से किसी भी नायक से मिल सकते हैं।)

5. None is permitted to leave the place.
(किसी को भी जगह छोड़ने की अनुमति नहीं है।)

6. Anybody can do this.
(इसे कोई भी कर सकता है।)

7. Any of you can attend the function.
(आप में से कोई भी समारोह में भाग ले सकता है।)

8. Somebody has stolen my watch.
(किसी ने मेरी घड़ी चुरा ली है।)

9. Everybody has its own limitation.
(हर किसी की अपनी सीमा होती है।)

10. You can buy any of these pens.
(आप इनमें से कोई भी पेन खरीद सकते हैं।)

9. Relative Pronoun

जब Who, Whom, Which, Whose, That आदि का Nouns के स्थान पर आकर Noun की Repetition (पुनरुक्ति) नहीं होने दें और ये दो वाक्यों को जोड़ दें, तब ये Relative Pronoun कहलाते हैं।

कुछ मुख्य Relative Pronoun:
who (जो), whom (जिसकी), which (जो), whose (किसका), that (जो) आदि।

Points to remember:
1. Antecedent - Relative Pronoun के पहले प्रयुक्त Noun/Pronoun को कहां जाता है।
2. English भाषा में Relative Pronoun का प्रयोग दो प्रकार से होता है।
a. Restrictive use
b. Continuative use

Examples (उदाहरण)

1. This is the man who has helped me.
(यह वह आदमी है जिसने मेरी मदद की है।)

2. The students who were lazy were punished.
(जो छात्र आलसी थे, उन्हें दंडित किया गया।)

3. The man who is honest is trusted.
(जो आदमी ईमानदार है, उस पर भरोसा किया जाता है।)

4. This is the boy who works hard.
(यह वह लड़का है जो कड़ी मेहनत करता है।)

5. Take anything that you like. 
(आपको जो पसंद हो वो लो।)

6. This is the girl whom all praise.
(यह वह लड़की है जिसकी सभी प्रशंसा करते हैं।)

7. The man who is standing here is my uncle.
(यहां जो आदमी खड़ा है, वह मेरे चाचा हैं।)

8. This is the girl whom I love.
(यह वह लड़की है जिससे मैं प्यार करता हूं।)

9. He is the man who helps me.
(वह वह आदमी है जो मेरी मदद करता है।)

10. Take any pen that you like.
(कोई भी पेन लें जो आपको पसंद हो।)

10. Interrogative Pronoun

वे Pronoun जो Question (प्रश्न) पूछने के लिए प्रयुक्त होता है, उसे Interrogative Pronoun कहते हैं।

कुछ मुख्य Relative Pronoun:
who (कौन, किसने), whom (किसको), whose (किसका), which (कौन, किसने), what (क्या) आदि।

Rules (नियम)
1. 'who' का प्रयोग मनुष्य के लिए होता है। जैसे:
a. Who has written this letter? ➔ यह पत्र कौन लिखा है?
b. Who is here? ➔ यहां कौन है?

2. 'Which' का प्रयोग Person (व्यक्ति) या Thing (वस्तु) दोनों के लिए होता है। जैसे:
a. Which of the pens do you want? ➔ आप कौन सा पेन चाहते हैं?
b. Which of the students are absent? ➔ कौन से छात्र अनुपस्थित हैं

3. 'What' का प्रयोग Person (व्यक्ति) या Thing (वस्तु) दोनों के लिए किया जाता है। 
a. What did he buy today? ➔ उसने आज क्या खरीदा है?
b. What is there? ➔ वहां क्या है?

Examples (उदाहरण)

1. What does he like?
(वह क्या पसंद करता है?)

2. Who will do this?
(यह कौन करेगा?)

3. Who has done this?
(यह कौन किया है?)

4. What does he do?
(वह क्या करता है?)

5. What are you looking for?
(तुम क्या ढूंढ रहे हो?)

6. Who had come here?
(यहां कौन आए थे?)

7. Whom did he help?
(उसने किसकी मदद की?)

8. Who had gone there?
(वहां कौन गए थे?)

9. Whom will you help?
(आप किसकी मदद करेंगे?)

10. What did you tell him?
(तुमने उसे क्या बताया?)

Post a Comment

Previous Post Next Post