Verb के जिस रुप से कार्य Past Tense में समाप्त हो जाने का बोध होता है, उसे Past Perfect Tense कहते हैं। वाक्यों के क्रिया के अंत में यदि 'गया था, गई थी, गए थे' अक्षर आये तो उस वाक्य को Present Perfect Tense के अंतर्गत translate किया जाता है और अंग्रेजी वाक्यों में had been के साथ क्रिया के third form का प्रयोग होता है।
Past Perfect Tense Examples in English to Hindi:-
Students had been awarded. ➔ छात्रों को सम्मानित किया गया था।
The bridge had been repaired. ➔ पुल की मरम्मत की गई थी।
She had been given chance. ➔ उसे मौका दिया गया था।
Good news had been expected. ➔ अच्छी खबर की उम्मीद की गई थी।
All telephone wires had been cut. ➔ सभी टेलीफोन तारों को काट दिया गया था।
उपरोक्त Sentence में आये Verb (had been awarded, had been repaired, had been given, had been expected, had been expected और had been cut) had been + Past Participle (3rd Form) में प्रयुक्त है। Verb के ऐसे Forms को Passive Voice का Past Perfect Tense कहां जाता है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हमलोग जानेंगे कि Past Perfect Tense का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।
Past Perfect Tense की पहचान
हिन्दी Sentence (वाक्यों) के अंत में गया था, गई थी, गए थे शब्द आते हैं।1. Affirmative Sentence in Hindi
Affirmative Sentence में Had been का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।
Structure |
---|
Subject + had been + Past Participle (3rd Form) + by + Object |
Examples:-
1. He had been offered a job by the committee.
(उसे समिति द्वारा नौकरी की पेशकश की गई थी।)
2. The bridge had been repaired.
(पुल की मरम्मत की गई थी।)
3. The prize had been won by boys.
(पुरस्कार लड़कों द्वारा जीता गया था।)
4. Good news had been expected.
(अच्छी खबर की उम्मीद की गई थी।)
5. She had been given chance.
(उसे मौका दिया गया था।)
6. Students had been awarded.
(छात्रों को सम्मानित किया गया था।)
7. The work had been completed.
(काम को पूरा किया गया था।)
8. All telephone wires had been cut.
(सभी टेलीफोन तारों को काट दिया गया था।)
9. Her watch had been stolen.
(उसकी घड़ी को चुराया गया था।)
10. The work had been completed.
(काम को पूरा किया गया था।)
2. Negative Sentence in Hindi
Negative Sentences में 'Had been' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम Hadn't been लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।
Rules
➣ Negative Sentence बनाने के लिए प्रत्येक Subject के साथ 'had been' लगाकर Verb की Past Participle (3rd Form) लगाते है।
➣ Had been के जगह पर Hadn't का प्रयोग कर सकते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।
Structure |
---|
Subject + had not been + Past Participle (3rd Form) + by + Object |
Examples:-
1. A honest man had not been respected.
(एक ईमानदार आदमी का सम्मान नहीं किया गया था।)
2. The old trees had not been cut.
(पुराने पेड़ नहीं काटे गए थे।)
3. He had not been arrested.
(उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था।)
4. The patients had not been examined.
(मरीजों की जांच नहीं की गई थी।)
5. The police had not been informed.
(पुलिस को सूचित नहीं किया गया था।)
6. The poor had not been helped.
(गरीबों की मदद नहीं की गई थी।)
7. She had not been blamed.
(उसे दोष नहीं दिया गया था।)
8. He had not been selected in competition.
(प्रतियोगिता में उसका चयन नहीं किया गया था।)
9. Nathan had not been respected.
(नाथन का सम्मान नहीं किया गया था।)
10. She had not been awarded.
(उसे सम्मानित नहीं किया गया था।)
3. Interrogative Sentence in Hindi
Interrogative Sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में 'क्या' शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर 'Yes/No' में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। अब हम इन वाक्यों के Structure को समझेंगे और कुछ Examples भी देखेंगे।
Rules
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ Had से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद Had का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।
➣ यदि Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य) में 'नहीं' शब्द भी हो, तो Subject और Verb के बीच not लगाते हैं।
Structure |
---|
Interrogative Sentence Interrogative Word + had + Subject + been + Past Participle (3rd Form) + by + Object? |
क्या से शुरू होने वाले वाक्य Had + Subject + been + Past Participle (3rd Form) + by + Object? |
Examples:-
1. Was had honesty been praised?
(क्या उनकी ईमानदारी की तारीफ की गई थी?)
2. Why had Stephen been informed?
(स्टीफन को क्यों सूचित किया गया था?)
3. How had an appointment letter been sent?
(नियुक्ति पत्र कैसे भेजा गया था?)
4. Why had he been considered a great poet?
(उन्हें एक महान कवि क्यों माना गया था?)
5. How had the snake been caught?
(सांप को कैसे पकड़ा गया था?)
6. When had the prisoners been released?
(कैदियों को कब रिहा किया गया था?)
7. How had the thief been punished?
(चोर को कैसे दंडित किया गया था?)
8. How had the thief been arrested?
(चोर को कैसे गिरफ्तार किया गया था?)
9. When had the bridge been repaired?
(पुल की मरम्मत कब की गई थी?)
10. How had he been informed?
(उसे कैसे सूचित किया गया था?