Use of Can in Hindi – Meaning, Rules and Examples


Can का प्रयोग प्रमुखता Ability (योग्यता अथवा क्षमता) व्यक्त करने के लिए होता है, लेकिन Permission (अनुमति) लेने/देने और Possibility (संभावना) व्यक्त करने के लिए भी Can का प्रयोग किया जा सकता है।
English SentenceHindi Sentence
We can climb Mount Everest.हम माउंट एवरेस्ट पर चढ़ सकते हैं।
Sara can solve this problem.सारा इस समस्या को हल कर सकती है।
This news can be true.यह खबर सच हो सकती है।
You can come.तुम आ सकते हो।
Henry can dance very well.हेनरी बहुत अच्छा नृत्य कर सकता हैं।

Can वाले वाक्यों की पहचान:

हिन्दी Sentences (वाक्यों) की Main Verb (मूल क्रिया) के अंत में "सकता है, सकती है, सकते हैं" अक्षर आते हैं।

Points to remember:

आइये अब हम विस्तारपुर्वक जानते है की can का प्रयोग कहाँ-कहाँ हो सकता है, नीचे कुछ सामान्य नियम बताये जा रहे है जहाँ आप can का इस्तेमाल कर सकते है।

1. Can का प्रयोग Permission (अनुमति) देने के भाव को express (व्यक्त) करने के लिए किया जाता है।
a. You can go now. ➔ तुम अब जा सकते हैं।
b. You can buy pens from the shop. ➔ तुम दुकान से पेन खरीद सकते हैं।

2. Permission (अनुमति) देने के भाव को express (व्यक्त) करने के लिए can के बदले may का प्रयोग ज्यादा बेहतर और उपयुक्त माना जाता है।

3. Permission (अनुमति) लेने के भाव को express (व्यक्त) करने के लिए may के प्रयोग को ज्यादा बेहतर और उपयुक्त माना जाता है, अतः हम लोगों को Permission (अनुमति) लेने के लिए may का प्रयोग ही करना चाहिए, ना कि can का।

4. Can का प्रयोग theoritical possibility (सैद्धांतिक संभावना) को express (व्यक्त) करने के लिए किया जाता है।
a. Everyone can make mistake. ➔ हर कोई गलती कर सकता है।
b. Electricity can be dangerous. ➔ बिजली खतरनाक हो सकती है।

5. Can का प्रयोग habit (आदत) या nature (स्वभाव) को express (व्यक्त) करने के लिए किया जाता है।
a. A deceitful person can deceive us. ➔ एक धोखेबाज व्यक्ति हमें धोखा दे सकता है।
b. An honest man can not harm anyone. ➔ एक ईमानदार आदमी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

1. Affirmative Sentence में Can का प्रयोग

Affirmative Sentence में Can का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे Structure का प्रयोग कर सकते है।

Structure
Subject + Can + Verb (1st Form) + Other words

Examples:-

1. You can join with us.
(आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं।)

2. Frank can solve this problem easily.
(फ्रैंक इस समस्या को आसानी से हल कर सकता हैं।)

3. You can help me in my work.
(आप मेरे काम में मेरी मदद कर सकते हैं।)

4. She can purchase some books.
(वह कुछ किताबें खरीद सकती है।)

5. He can return this evening.
(वह आज शाम को लौट सकते हैं।)

6. She can go now.
(वह अब जा सकती है।)

7. Henery can dance very well.
(हेनरी बहुत अच्छा नृत्य कर सकता हैं।)

8. We can reach early.
(हम जल्दी पहुँच सकते हैं।)

9. Lisa can suggest something.
(लिसा कुछ सुझाव दे सकती है।)

10. George can cook well.
(जॉर्ज अच्छा खाना बना सकता हैं।)

2. Negative Sentence में Can का प्रयोग

Negative Sentences (नकरात्मक वाक्यों) में 'Can' के साथ 'not' का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर हम 'Cannot' या 'Can't' लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट नीचे लिखे Structure के अनुसार होती है।

Rules
➣ Negative Sentence बनाने के लिए प्रत्येक Subject के साथ Can not लगाकर Verb की Present Tense Form/Base Form (1st Form) लगाते है।
➣ Can not के जगह पर Can't का प्रयोग कर सकते हैं। इसे Construction कहा जाता हैं। Constructions का प्रयोग विशेष रूप से Spoken English में किया जाता है।

Structure
Subject + Can not + Verb (1st Form) + Other words

Examples:-

1. Warren can not remember this poem. 
(वॉरेन इस कविता को याद नहीं कर सकते।)

2. She can not go to America this year.
(वह इस साल अमेरिका नहीं जा सकती हैं।)

3. Lucy can not cross the Ganga.
(लूसी गंगा को पार नहीं कर सकती।)

4. We can not help you. 
(हम आपकी मदद नहीं कर सकते।)

5. I can not write a poem.
(मैं कविता नहीं लिख सकता।)

6. The little boy can not swim in river.
(छोटा लड़का नदी में तैर नहीं सकता।)

7. She can not solve this question.
(वह इस सवाल को हल नहीं कर सकती।)

8. This girl can not win a gold medal.
(यह लड़की स्वर्ण पदक नहीं जीत सकती।)

9. It can not rain today.
(आज बारिश नहीं हो सकती।)

10. England can not win the match. 
 (इंग्लैंड मैच नहीं जीत सकता।)

3. Interrogative Sentence में Can का प्रयोग

Interrogative sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में "क्या" शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर "Yes/No" में होते है। दूसरा, ऐसे वाक्य जिसमे प्रश्न वाले वाक्य बीच में आते हो उनका अनुवाद करते समय हम प्रश्न वाले शब्दों को सबसे पहले रखते है और नीचे दिए गए Structure के अनुसार बाकी शब्दों का अनुवाद करते है।

Rules
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) जब 'क्या' से शुरू होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ Can से किया जाता है।
➣ Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य) के मध्य में Question Word (प्रश्नसूचक शब्द) (क्यों, कब, क्या, किसने आदि) होता है, तो अनुवाद का प्रारंभ इन्हीं शब्दों से किया जाता है। उसके बाद Can का प्रयोग करते हुए Other Words (अन्य शब्दों) को रखा जाता हैं।

Structure
Interrogative Sentence
Interrogative Word + can + Subject + Verb (1st Form) + Other words
क्या से शुरू होने वाले वाक्य
Can + Subject  + Verb (1st Form) + Other words

Examples:-

1. Can she help you?
(क्या वह आपकी मदद कर सकती है?)

2. Can you teach her?
(क्या आप उसे सिखा सकते हैं?)

3. How can Mario do so?
(मारियो ऐसा कैसे कर सकता है?)

4. What can he do this work?
(वह यह काम क्या कर सकता है?)

5. Can we wait for him?
(क्या हम उसका इंतजार कर सकते हैं?)

6. How can you give a chance?
(आप मौका कैसे दे सकते हैं?)

7. Can Hayden lend me some money?
(क्या हेडन मुझे कुछ पैसे दे सकता है?)

8. How much can you remember it?
(आप इसे कितना याद रख सकते हैं?)

9. Can her mother look after her?
(क्या उसकी माँ उसकी देखभाल कर सकती?)

10. Can you lent me some money?
(क्या आप मुझे कुछ पैसे उधार दे सकते हैं?)

Post a Comment

Previous Post Next Post