इस अध्याय के अध्ययन के बाद आपके लिए किसी से भी अंग्रेजी में प्रश्न पूछना कठिन नहीं रहेगा। जब हमें किसी से Question पूछने की आवश्यकता होती है, तो हमें Interrogative Sentence का प्रयोग करना होता है। वैसे अंग्रेज़ी में प्रश्न पूछना कठिन है भी नहीं, क्योंकि अंग्रेज़ी में प्रश्नवाचक वाक्य सिर्फ दो ही प्रकार से शुरू होते हैं।
- Yes/No Questions
- Wh-Questions
इसका अर्थ यह है कि आप जब भी अंग्रेज़ी में प्रश्न पूछेंगे तब आपका प्रश्न या तो Auxiliary Verb से या Interrogative Word से शुरू होगा।
1. Yes/No Questions in Hindi
Yes/No Questions सहायक क्रिया से प्रारंभ होते है, इसका उत्तर Yes या No में दिया जाता है। Yes/No Questions करने के लिए Subject के पहले उपयुक्त Auxiliary Verbs कर रखना पड़ता है। हिंदी के किसी भी Interrogative Sentence के प्रारंभ या अंत में यदि 'क्या' यह शब्द आता है तो वह वाक्य Auxiliary Verb से शुरू होता है।
कुछ मुख्य Auxiliary Verb
Am, Is, Are, Was, Were, Do, Does, Did, Shall, Will, Have, Has, Had, Can, Could, Should, Would, May, Might, Must आदि।
Auxiliary Verb से शुरू होने वाले Interrogative Sentence की रचना
Auxiliary Verb + Subject + Verb + ....?Examples:-
1. Has he got married? ➔ क्या उसकी शादी हो गई है?
2. Can you do this yourself? ➔ क्या तुम यह खुद कर सकते हो?
3. Will you meet me tomorrow? ➔ क्या तुम कल मुझसे मिलोगे?
4. Could he have helped us? ➔ क्या वह हमारी मदद कर सकता था?
5. Do you believe in God? ➔ क्या तुम ईश्वर पर भरोसा करते हो?
6. Would you attend to her birthday party? ➔ क्या आप उसके जन्मदिन की पार्टी में भाग लेंगे?
7. Have you heard this? ➔ क्या तुमने यह सुना है?
8. Did you come by bicycle? ➔ क्या तुम साइकिल से आए?
9. Does she go with you daily? ➔ क्या वह रोज तुम्हारे साथ जाती है?
10. Were you calling me? ➔ क्या आप मुझे बुला रहे थे?
2. Wh-Questions in Hindi
English में Interrogative Sentence सहायक क्रिया से कब शुरू होता है यह हमने देखा। यदि हिंदी वाक्य के प्रारंभ या अंत में 'क्या' नहीं हो तो वह प्रश्नवाचक वाक्य Interrogative Word से शुरू होता है। अब Interrogative Word से शुरू होने वाले वाक्य हम देखेंगे, उससे पहले हम English के Interrogative Words की एक सूची बना लेंगे, फिर इन सभी Interrogative Words का प्रयोग करके वाक्य बनाएंगे।
कुछ मुख्य Interrogative Words:
1. Who (Pron.) : for person — कौन/किसने2. Whom (Pron.) : for person — किसको
3. Whose (Pron./Adj.) : for possession -- किसका
4. Where (Adv.) : for place — कहाँ
5. When (Adv.) : for time — कब
6. Why (Adv.) : for reason — क्यों
7. What (Pron./Adj.) : for things क्या/कौन-सा
8. Which (Pron./Adj.) : for persons or things when choice is restricted — कौन-सा
9. How (Adv./Adj.) : for method/health/way — कैसे
10. How many : for number कितना
11. How much : for quantity कितना
12. How far : for distance कितना दूर/कहाँ तक
13. How often : for frequency कितनी बार
14. How many times : for frequency कितनी बार
15. How long : for duration — कब तक
16. What kind of : for variety – किस प्रकार का
17. What type of : for variety – किस प्रकार का
18. What sort of : for variety – किस प्रकार का
Interrogative Word से शुरू होने वाले प्रश्नवाचक वाक्य की रचना:
Interrogative Word + Auxiliary Verb + Subject + Verb + .......?
Examples:-
1. Why are you worrying? ➔ तुम चिंता क्यों कर रहे हो?
2. Who had come here? ➔ यहां कौन आया था?
3. How will he have done this? ➔ उसने यह कैसे किया होगा?
4. Whom are you asking? ➔ तुम किससे से पूछ रहे हो?
5. What is this chair doing here? ➔ यह कुर्सी यहां क्या कर रही है?
6. Where do you live? ➔ तुम कहां रहते हो?
7. Whose advise will you take? ➔ तुम किसकी सलाह लोगे?
8. When did you first meet him? ➔ तुम उससे पहली बार कब मिले?
9. How many languages do you know? ➔ तुम्हें कितनी भाषाएं आती है?
10. How long will you wait? ➔ तुम कितनी देर इंतजार करोगे?