Sentence में Subject के अभाव को पूरा करने के लिए 'it' का प्रयोग किया जाता है। 'It' के ऐसे प्रयोग को Grammar की भाषा में Introductory Use of 'lt' कहां जाता है। यहाँ 'It' शब्द का कोई विशेष अर्थ नहीं है। 'It' एक Pronoun भी है, जिसका प्रयोग किसी Singular Non-living Noun (निर्जीव संज्ञा) के लिए किया जाता है।
1. दिन की भिन्न-भिन्न घड़ियों को बतलाने के लिए
Examples:-
1. It is 5 o'clock.
(पाँच बजा है।)
2. It is a quarter to eight.
(पौने आठ बजा है।)
3. It is four minutes to ten.
(दस बजने में चार मिनट बाकी है।)
4. It was quarter to five.
(पौने पांच बजा था।)
5. It is evening now.
(अभी शाम है।)
6. It is quarter past five.
(सवा पांच बजा है।)
7. It is half past eight.
(साढ़े आठ बजा है।)
8. It is a quarter past eight.
(सवा आठ बजा है।)
9. It is ten o'clock now.
(अभी 10.00 बजे हैं।)
10. It is eight minutes to three.
(तीन बजने में आठ मिनट बाकी है।)
2. दिन, तिथि, महीना, साल, ऋतु इत्यादि बतलाने के लिए
Examples:-
1. It was holiday yesterday.
(कल छुट्टी थी।)
2. It is Sunday today.
(आज रविवार है।)
3. It was summer.
(गर्मी का दिन था।)
4. It was hot yesterday.
(कल गर्मी थी।)
5. It is the month of August.
(अगस्त का महीना है।)
6. It will be holiday tomorrow.
(कल छुट्टी होगी।)
7. It was very cold yesterday.
(कल बहुत सर्दी थी।)
8. It is my brother's birthday today.
(आज मेरे भाई का जन्मदिन है।)
9. It was the second year.
(दूसरा साल था।)
10. It will be Monday tomorrow.
(कल सोमवार होगा।)
3. It का प्रयोग निर्जीव वस्तुओं, जानवरों, पशु पक्षियों की ओर इशारा करने तथा प्राकृतिक घटनाओं को बतलाने के लिए
Examples:-
1. It is raining.
(वर्षा हो रही है।)
2. It is a tree.
(यह एक पेड़ है।)
3. It is blowing.
(हवा चल रही है।)
4. It is very hot in Dubai.
(दुबई में बहुत गर्मी पड़ती है।)
5. It is a chair.
(यह एक कुर्सी है।)
6. It is very cold in Canada.
(कनाडा में बहुत सर्दी पड़ती है।)
7. It was a dark night.
(अंधेरी रात थी।)
8. It is a notebook.
(यह एक नोटबुक है।)
9. It is a rabbit.
(यह एक खरगोश है।)
10. It is a black cow.
(यह एक काली गाय हैं।)
4. Special Usage of 'It'
यदि Sentence में Subject के बाद 'ही' शब्द का प्रयोग किया गया हो और इसके प्रयोग से Subject पर जोर दिया हुआ मालूम हो, तो Sentence को मन-ही-मन पहले दो उपवाक्यों में नीचे दिये गये तरीके से बदल लेना चाहिए और तब वाक्य को 'It' से शुरू करते हुए अनुवाद करना चाहिए।
Examples:-
1. It was your sister who has fought with me.
(यह आपकी बहन थी जिसने मेरे साथ लड़ाई लड़ी है।)
2. Who was it that broke my chair?
(कौन था जिसने मेरी कुर्सी तोड़ी?)
3. It is the girl who has stolen my pen.
(यही लड़की है, जिसने मेरी कलम चुराई है।)
4. It is I who am hopeful.
(मैं ही आशान्वित हूँ।)
5. It was Stephen who stole your phone.
(यह स्टीफन है जिसने तुम्हारा फोन चुराया।)
6. It is we who are hopeful.
(हम ही लोग आशान्वित हैं।)
7. It was he who saved you from the thieves.
(यह वह है जिसने तुम्हें चोरों से बचाया।)
8. It is I who invited you to the birthday party.
(यह मैं हूं जिसने आपको जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया।)
9. It is William who has done it.
(विलियम ने ही इसे किया है।)
10. It was he who gave me my room rent.
(यह वह था जिसने मुझे मेरे कमरे का किराया दिया।)