जिस Sentence से मन के आवेग जैसे प्रसन्नता, दुःख, आश्चर्य, घृणा, प्रशंसा इत्यादि की तीव्र अभिव्यक्ति का बोध हो, उसे Exclamatory Sentence कहते हैं। Exclamatory Sentence अंग्रेज़ी में प्रमुखतः दो तरह से प्रारंभ होते हैं, एक what से तथा दूसरा how से। अब what से शुरू होने वाले तथा how से शुरू होने वाले Exclamatory Sentences की सामान्य रचना ध्यान में लेकर हम Exclamatory Sentences के अध्ययन की शुरुआत करेंगे।
Structure |
---|
What + (a / an) + (Adjective) + Noun + (Subject + Verb) ...! |
How + Adjective/Adverb + Subject + Verb ...! |
ऊपर what की रचना में कुछ भाग कोष्ठक में है। यह कोष्ठक का भाग Sentence में नहीं भी हो सकता है, लेकिन जब होगा तब किस जगह पर होगा, यह दिखाने के लिये उसका रचना में उल्लेख किया गया है।
Examples:-
1. What a foolish plan! ➔ क्या मूर्खतापूर्ण योजना है!
2. What a lovely house! ➔ कितना सुंदर घर है!
3. How quickly the days pass! ➔ कितनी जल्दी दिन निकल जाते हैं!
4. What a lazy boy you are! ➔ कितने आलसी लड़के हो तुम!
5. How cold your hands are! ➔ तुम्हारे हाथ कितने ठंडे हैं!
6. What a tasty food! ➔ क्या स्वादिष्ट खाना है!
7. How loudly you talk! ➔ कितने ज़ोर से बोलते हो तुम!
8. What a brilliant suggestion! ➔ क्या शानदार सुझाव है!
9. How dare you speak to me like that! ➔ तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझसे इस तरह बात करने की!
10. How foolish his plan is! ➔ कितनी मूर्खतापूर्ण योजना है उसकी!