1. Possessive Adjectives in Hindi
Possession (अधिकार), Ownership (स्वामित्व) या Relation (सम्बन्ध) का बोध कराने वाले Adjectives को Possessive Adjectives कहते हैं। ये हमेशा Noun के पहले प्रयुक्त होते हैं।
Possessive Adjective Examples in English to Hindi:-
- Your car is very expensive. ➔ आपकी कार बहुत महंगी है।
- Their parents are coming. ➔ उनके माता-पिता आ रहे है।
- My book is on the table. ➔ मेरी किताब टेबल पर है।
- His birthday is next month. ➔ अगले महीने उसका जन्मदिन है।
Possessive Adjective निम्नलिखित हैं:
- My - मेरा, मेरी
- His - उसका, उसकी (Female के लिए)
- Her - उसका, उसकी (Male के लिए)
- Our - हमारा, हमारी, हमलोगों का, हमलोगों की
- Your - तुम्हारा, तुम्हारी, तुमलोगों का, आपका, आपकी, आपलोगों का
- Their - उनलोगों का, उनलोगों की
- Its - इसका, इसकी, उसका, उसकी (Neuter Gender के लिए)
Points to remember
जब हिंदी Sentences में Noun या Pronoun के साथ अपना, अपनी, अपने आदि शब्द प्रयोग किए जाते हैं, तो ऐसे Sentences में अपना, अपनी, अपने का अनुवाद Possessive के द्वारा बनाया जाता है। जैसे:- I (मैं) - My
- You (तुम, तुमलोग, आप, आपलोग) - Your
- We (हम, हमलोग) - Our
- He (वह) - His
- She (वह) - Her
- It (वह) - Its
- They (वे, वे लोग) - Their
- William (विलियम) - His
- Jessica (जेसिका) - Her
- William and Jessica (विलियम और जेसिका) - Their
- Boy (लड़का) - His
- Boys (लड़के) - Their
- People (लोग) - Their
- River (नदी) - Its
- Rivers (नदियाँ) - Their
- The American (अमेरिकी) - Their
- India (भारत) - Its, Her
- India and America (भारत और अमेरिका) - Their
Examples:-
1. My mother cooks delicious food. ➔ मेरी माँ स्वादिष्ट खाना पकाती है।
2. Their house is outside the city. ➔ उनका घर शहर के बाहर है।
3. Her sister is very beautiful. ➔ उसकी बहन बहुत सुंदर है।
4. Your friends were not farmers. ➔ तुम्हारे दोस्त किसान नहीं थे।
5. Where is your house? ➔ तुम्हारा घर कहाँ है?
6. Her brother plays cricket. ➔ उसका भाई क्रिकेट खेलता है।
7. My neighbour is not an artist. ➔ मेरा पड़ोसी कलाकार नहीं है।
8. Our school is very big. ➔ हमारा स्कूल बहुत बड़ा है।
9. Their opinion is also helpful for all of us. ➔ उनकी राय हम सभी के लिए भी सहायक है।
10. My friend will come tomorrow. ➔ मेरा दोस्त कल आएगा।
2. Possessive Pronouns in Hindi
जिस Pronoun का प्रयोग Possession (अधिकार) या Ownership (स्वामित्व) का बोध कराने के लिए किया जाता हो उसे Possessive Pronoun कहते हैं।
Possessive Pronoun Examples in English to Hindi:-
1. This book is mine. ➔ यह किताब मेरी है।
2. He is a friend of mine. ➔ वह मेरा दोस्त है।
3. Those books are yours. ➔ वे पुस्तकें आपकी है।
4. Was this house yours? ➔ क्या यह घर आपका था?
Examples:-
1. This notebook is mine. ➔ यह नोटबुक मेरा है।
2. That car is not yours. ➔ वह कार आपकी नहीं है।
3. The decision was mine. ➔ निर्णय मेरा था।
4. This book is yours. ➔ यह किताब तुम्हारी है।
5. Is this garden your? ➔ क्या यह तुम्हारा बगीचा है?
6. The victory was theirs. ➔ जीत उनकी थी।
7. This idea was mine. ➔ यह विचार मेरा था।
8. Is this bag theirs? ➔ क्या यह बैग उनका है?
9. This house is not yours. ➔ यह घर तुम्हारा नहीं है।
10. This prize will be mine. ➔ यह पुरस्कार मेरा होगा।